खतरनाक है लकसायर व मिठौली का तालाब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Sep 2017 5:42 AM
रहिका : थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मधुबनी -बेनीपट्टी मुख्य सड़क किनारे कई जगहों पर खतरनाक तालाब है. कई तालाब तो सड़क से सटा कई फीट नीचे है. पानी इतनी अधिक की पूरा बस ही उसमें समा जाये. इस जगह पर ठीक से वाहनों को किनारा करने में में भी परेशानी होती है. हल्की […]
रहिका : थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली मधुबनी -बेनीपट्टी मुख्य सड़क किनारे कई जगहों पर खतरनाक तालाब है. कई तालाब तो सड़क से सटा कई फीट नीचे है. पानी इतनी अधिक की पूरा बस ही उसमें समा जाये. इस जगह पर ठीक से वाहनों को किनारा करने में में भी परेशानी होती है. हल्की सी चूक हुई तो भयानक हादसा,
बसैठ हादसे की पुनरावृत्ति कब हो जाये कहा नहीं जा सकता है. पर ना तो सड़क निर्माण कंपनी इस दिशा में कोई पहल कर रही है ना प्रखंड प्रशासन और ना ही जिला प्रशासन. बस भी असुरक्षित ही परिचालित होती है. ओवर लोड तो जैसे बस मालिकों का अधिकार बन गया है. प्रखंड के लकसायर, कपिलेश्वर स्थान, सीमा के समीप, जगतपुर गांव में नदी मिठौली गांव में मोड़ के समीप करीब पचास फीट नीचे सड़क से सटी हुई तालाब है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










