दो पुलिसकर्मियों के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Sep 2017 6:35 AM

विज्ञापन

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के रहने वाले दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ निगरानी कोर्ट पटना से गिरफ्तार वारंट जारी हुआ है. दोनों पुलिसकर्मियों पर किउल रेल थाना में कांड संख्या 19/17 दर्ज है. उनपर उत्पाद अधिनियम व भ्रष्टाचार का मामला किउल रेल थाना में 27 जनवरी 2017 को दर्ज हुआ था. इसके अनुसंधानकर्ता जमालपुर रेल डीएसपी […]

विज्ञापन

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण के रहने वाले दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ निगरानी कोर्ट पटना से गिरफ्तार वारंट जारी हुआ है. दोनों पुलिसकर्मियों पर किउल रेल थाना में कांड संख्या 19/17 दर्ज है. उनपर उत्पाद अधिनियम व भ्रष्टाचार का मामला किउल रेल थाना में 27 जनवरी 2017 को दर्ज हुआ था. इसके अनुसंधानकर्ता जमालपुर रेल डीएसपी शिवेन्द्र कुमार है.

जानकारी के अनुसार, ढाका थाना के गहई लौखान गांव निवासी सिपाही दिनेश कुमार सिंह और गोविंदगंज थाना के बिंदवलिया गांव के हवलदार ललन राम के खिलाफ निगरानी कोर्ट पटना से गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है. बताया जाता है कि दोनों किउल रेल थाना में पदस्थापित थे. इस दौरान शराब के धंधे में दोनों की संलिप्तता सामने आने पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. उसके बाद से दोनों फरार बताये जा रहे है. रेल पुलिस अधीक्षक ने मोतिहारी एसपी के पास दोनों के विरुद्ध निगरानी कोर्ट से निर्गत गिरफ्तारी वारंट तामिला करवाने के लिए भेजा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन