11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिरने से बैल मरा

सरायकेला : विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था के कारण हर दिन कहीं न कहीं जान-माल की क्षति हो रही है. सरायकेला के धातकीडीह गांव में टूट कर गिरे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से नीचे चर रहे बैल की मौत हो गयी. धातकीडीह के लखीन्द्र नायक के दोनों बैल शाम को […]
सरायकेला : विद्युत विभाग की लचर व्यवस्था के कारण हर दिन कहीं न कहीं जान-माल की क्षति हो रही है. सरायकेला के धातकीडीह गांव में टूट कर गिरे 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आने से नीचे चर रहे बैल की मौत हो गयी. धातकीडीह के लखीन्द्र नायक के दोनों बैल शाम को खेत के समीप चर रहे थे, तभी 11 हजार वोल्ट का तार टूट कर गिर गया, जिसकी चपेट में आने से एक बैल की मौत हो गयी. ग्रामीणों के सूचित करने पड़ विभाग की ओर से टूटे तार की मरम्मत की गयी. किसान लखीन्द्र ने बताया कि वह गरीब किसान है. एक बैल के मर जाने से उसे अब आर्थिक तंगी झेलनी पड़ेगी. बुधवार को लखीन्द्र ने ग्रामीणों के साथ विद्युत कार्यालय में कार्यपालक अभियंता को ज्ञापन सौंपकर विभाग से मुआवजा दिलाने की मांग की.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




