बारवाडीह पुल पर डायवर्सन बनाने का काम तेज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Sep 2017 4:48 AM
मोतिहारी : बंजरिया के बारवाडीह पुल के टूटे डायवर्सन को तेजी से बनाया जा रहा है. शीघ्र आवागमन बेहतर हो,इस बाबत जिलाधिकारी रमन कुमार ने आरडब्लूडी के कार्यपालक अभियंता को आवश्यक कार्रवाई करने व कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान देने का आदेश दिया है. डीएम ने बताया कि युद्ध स्तर पर काम चल रहा है. […]
मोतिहारी : बंजरिया के बारवाडीह पुल के टूटे डायवर्सन को तेजी से बनाया जा रहा है. शीघ्र आवागमन बेहतर हो,इस बाबत जिलाधिकारी रमन कुमार ने आरडब्लूडी के कार्यपालक अभियंता को आवश्यक कार्रवाई करने व कार्य की गुणवत्ता पर ध्यान देने का आदेश दिया है. डीएम ने बताया कि युद्ध स्तर पर काम चल रहा है. यहां बता दें कि यह पथ इलाके का लाइफ लाइन है और सीधे रक्सौल को जोड़ती है.बाढ़ के दौरान पानी में डायवर्सन बह गया था तब से लेकर अब तक आवागमन पूरी तरह से प्रभावित है और जिला व प्रखंड मुख्यालय से लोगों का संपर्क टूट गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










