विवाहिता की हत्या

Updated at : 31 Aug 2017 5:28 AM (IST)
विज्ञापन
विवाहिता की हत्या

घोड़ासहन : दहेज को ले ससुराल वालों ने एक विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को आनन-फानन में जला देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना मंगलवार की बतायी जाती है. करीना देवी के भाई जितना थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी शिवपुकार पासवान ने थाने में एक प्राथमिकी कांड संख्या […]

विज्ञापन

घोड़ासहन : दहेज को ले ससुराल वालों ने एक विवाहिता की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को आनन-फानन में जला देने का मामला प्रकाश में आया है. घटना मंगलवार की बतायी जाती है. करीना देवी के भाई जितना थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी शिवपुकार पासवान ने थाने में एक प्राथमिकी कांड संख्या 436/17 दर्ज कराते सास, ससुर चंद्रिका पासवान, भैंसुर मुकेश पासवान, पति रिकेश पासवान समेत चार को आरोपित करते हुए बताया कि बहन की शादी वर्ष 2005 में थाना क्षेत्र के बरवाकला निवासी चंद्रिका पासवान के पुत्र रिकेश पासवान से हिंदू रीति रिवाज से हुई थी.

शादी के कुछ दिनों के बाद से ही ससुराल वालों के द्वारा दहेज में भैंस व बाइक की मांग के लिए दबाव बना मारपीट किया जाता था, जबकि कई बार वहां जाकर समझाया तो कुछ दिन ठीक ठाक था. इसी बीच 29 अगस्त को सूचना मिली कि मेरी बहन को मारकर शव को जला दिया गया है. जब हम अपने संबंधी के साथ पहुंचे तब जानकारी मिली कि साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से मेरी बहन को आनन-फानन में शव को जला दिया गया है. पूछताछ करने पर मेरी बहन के ससुराल वालों ने मेरे साथ भी बदसलूकी करते धमकी दी कि तुम्हारा भी वही हाल करेंगे जैसे तुम्हारी बहन के साथ किया है. थानाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी तेज कर दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन