हत्याकांड का आरोपित गिरफ्तार
Updated at : 29 Aug 2017 5:49 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : नगर पुलिस ने नकछेद टोला निवासी बरकत अली हत्याकांड के आरोपित लालबाबू कुरैशी को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी सोमवार सुबह नकछेद टोला से हुई है. पुलिस ने थाना लाकर पूछताछ शुरू की तो हत्याकांड का परत दर परत खुलासा होते चला गया. लालबाबू ने पुलिस को बताया कि बरकत को अत्यधिक शराब […]
विज्ञापन
मोतिहारी : नगर पुलिस ने नकछेद टोला निवासी बरकत अली हत्याकांड के आरोपित लालबाबू कुरैशी को गिरफ्तार किया है. उसकी गिरफ्तारी सोमवार सुबह नकछेद टोला से हुई है. पुलिस ने थाना लाकर पूछताछ शुरू की तो हत्याकांड का परत दर परत खुलासा होते चला गया.
लालबाबू ने पुलिस को बताया कि बरकत को अत्यधिक शराब पिलाने के बाद गला दबा हत्या की गयी. घटना के दिन सुबह करीब तीन बजे शव को जमला रोड में बाढ़ के पानी में फेंक दिया. घटना की वजह लालबाबू के परिवार की एक लड़की से बरकत का गलत संबंध था. बरकत शातिर चोर भी था. चोरी का आभूषण व अन्य समान अपनी प्रेमिका को दे रखा था. पिछले शनिवार को बरकत अपने ससुराल बंजरिया गोबरी से मोतिहारी पहुंचा. भाई के घर से बाइक लेकर छतौनी गया, जहां किसी बात को लेकर लालबाबू के पुत्र मुमताज कुरैशी से उसकी झंझट हो गयी. इससे नाराज होकर बरकत नकछेद टोला लालबाबू के घर पहुंच गाली गलौज की,
उसके बाद प्रेमिका से चोरी का आभूषण व अन्य समान देने को कहा. यही उसकी मौत का कारण हो गया. उसकी प्रेमिका ने बात बढ़ते और लाखों की संपत्ति हाथ से जाते देख परिवार वालों के साथ मिल कर उसकी हत्या की साजिश रची. गोल-मटोल बातों में उलझा उसको मनायी. उसके बाद रात में खाना पर बुला कर शराब पिलाने के बाद सभी ने मिल उसकी गदा दबा हत्या कर दी. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि घटना का खुलासा कर लिया गया है. हत्या में नामजद अभियुक्तों के अलावे कुछ और लोगों का नाम भी सामने आया है. फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




