विवाद में दो महिलाओं को पीटा

मोतिहारी : सुगौली थाना के मनसिंघा गांव में नाला का गंदा पानी दरवाजा पर फेंकने का विरोध करने पर मुस्तरी बेगम व उसकी देयादीन सबीना खातून को मारपीट कर घायल कर दिया गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर मुस्तरी बेगम ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने […]
मोतिहारी : सुगौली थाना के मनसिंघा गांव में नाला का गंदा पानी दरवाजा पर फेंकने का विरोध करने पर मुस्तरी बेगम व उसकी देयादीन सबीना खातून को मारपीट कर घायल कर दिया गया. घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर मुस्तरी बेगम ने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि पड़ोसी मैबून नेशा दरवाजे पर नाला का पानी फेंक रही थी. मना करने पर मैबून सहित मो मुस्तफा,सोएब, सोहेल व गुलाब सरवर ने दरवाजे पर चढ़कर मारपीट की.सोने का चेन व नकद छीनने का भी आरोप लगाया है. पुलिस ने बताया कि आवेदन को पीपरा थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




