डॉक्टर से मांगी पांच लाख की रंगदारी
Updated at : 31 Jul 2017 9:21 AM (IST)
विज्ञापन

मोतिहारी : शहर के डॉक्टर व व्यवसायियों को रंगदारी के लिए अपराधियों ने शॉफ्ट टारगेट पर ले रखा है. बेखौफ अपराधी उनको रंगदारी के लिए लगातार धमका रहे हैं. डॉक्टर टीपी सिंह से रंगदारी का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि अपराधियों ने डाॅ चन्द्रांशु कुमार से रविवार को फोन कर रंगदारी की मांग […]
विज्ञापन
मोतिहारी : शहर के डॉक्टर व व्यवसायियों को रंगदारी के लिए अपराधियों ने शॉफ्ट टारगेट पर ले रखा है. बेखौफ अपराधी उनको रंगदारी के लिए लगातार धमका रहे हैं.
डॉक्टर टीपी सिंह से रंगदारी का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि अपराधियों ने डाॅ चन्द्रांशु कुमार से रविवार को फोन कर रंगदारी की मांग कर डाली. उन्हें सुबह 8:30 बजे अपराधियों ने फोन किया. पांच लाख की रंगदारी मांगी. नहीं देने पर गोली मार हत्या करने की धमकी दी. घटना के बाद डॉक्टर सहित उनका पूरा परिवार दहशत में है. डाॅ चन्द्रांशु का मकान छतौनी थाने के भवानीपुर जिरात में है.
घटना को लेकर उन्होंने छतौनी थाने में आवेदन दिया गया है. पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार, डाॅ चन्द्रांशु नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टेड हैं. उनका आवास व क्लीनिक शहर के भवानीपुर जिरात में है. उन्होंने बताया कि सुबह आवास पर थे, तो अंजान नंबर से
मोबाइल पर कॉल आया. रीसिव करते ही सामनेवाले ने पहले गाली गलौज की. उसके बाद पांच लाख की रंगदारी मांगते हुए गोली मार हत्या करने की धमकी दी. नाम पूछने पर अपराधी ने अपना नाम नहीं बताया. कहा कि पैसे की व्यवस्था कर लो, वरना अंजाम खराब होगा.
छतौनी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गयी है. जिस मोबाइल नंबर से रंगदारी के लिए डॉक्टर के पास फोन आया है, उसका कैफ व सीडीआर निकाला जा रहा है. बहुत जल्द अपराधी को चिन्हित कर उसे गिरफ्तार कर लिया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




