पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी : अंजुम

Updated at : 31 Jul 2017 9:19 AM (IST)
विज्ञापन
पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी : अंजुम

पीपराकोठी : खेल हमारे मन मस्तिष्क के साथ शरीर को स्वस्थ रखता है. खेल को खेल की भावना से खेलनी चाहिए. उक्त बातें रविवार को स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रांगण में आयोजित संभागीय कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व विधायक कृष्ण नंदन पासवान ने कही. […]

विज्ञापन
पीपराकोठी : खेल हमारे मन मस्तिष्क के साथ शरीर को स्वस्थ रखता है. खेल को खेल की भावना से खेलनी चाहिए. उक्त बातें रविवार को स्थानीय जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रांगण में आयोजित संभागीय कबड्डी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद पूर्व विधायक कृष्ण नंदन पासवान ने कही. उन्होंने कहा कि खेलकूद के माध्यम से बच्चों में मानसिक व शारीरिक विकास होता है. इसके लिए सरकार भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए बेहतर कदम उठा रही है.
वही विद्यालय के प्राचार्य अंजुम अर्सी ने अपने संबोधन में कहा कि इस तरह के खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन होने से चंपारण का मान बढ़ा है. उन्होंने कहा कि जवाहर नवोदय विद्यालय के सभी बच्चे प्रतिभाशाली है.
इसी तरह से खेलकूद में बेहतर प्रदर्शन करें तो निश्चित ही ये राष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरायेंगे. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधायक कृष्ण नंदन पासवान, प्राचार्य अंजुम अर्सी, पूर्व प्राचार्य जेएन प्रसाद व डाॅ लालबाबू प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया. संचालक अवधेश कुमार ने किया. संभागीय कबड्डी प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड व बंगाल के 42 ग्रुप के आठ टीमों ने भाग लिया, जिसमें पटना ए अंडर 14 बालिका व पटना ए अंडर 17 बालक ने प्रतियोगिता में जीत दर्ज की. वही वर्द्धमान ए अंडर 17 बालक ने वर्द्धमान बी को हराया.
कबड्डी प्रतियोगिता सोमवार तक चलेगा. सोमवार को डीएम अनुपम कुमार के द्वारा पुरस्कार वितरण व समापन समारोह 5:30 बजे निर्धारित है. कार्यक्रम के शुभारंभ में नवोदय विद्यालय की छात्राओं ने अपने स्वागत गान से आगत अतिथियों का स्वागत किया. निर्णायक मंडल में सुनील कुमार गुप्ता, नीरज कश्यप, हरेंद्र कुमार, रितेश कुमार सिंह, परवेज आलम, व विवेक कुमार थे.
मौके पर मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता रामदेव गिरि, प्रखंड अध्यक्ष कुमार राजेश सिंह, उमाशंकर सिंह, सुनील कुमार पटेल, नवोदय विद्यालय के शिक्षक अवधेश कुमार, दशरथ राम, यूपी शर्मा, विजय कुमार, एसएन शर्मा, अभय कुमार, अनिल कुमार, एसके मिश्र, संजय कुमार शर्मा व संजय कुमार सिंह सैकड़ों गण्यमान्य लोग मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन