सम्मानित होंगे बुजुर्ग

Updated at : 30 Jul 2017 5:30 AM (IST)
विज्ञापन
सम्मानित होंगे बुजुर्ग

निर्देश . स्वतंत्रता दिवस पर सार्वजनिक स्थलों पर होगा ध्वजारोहण डीएम ने की समीक्षा बैठक मोतिहारी : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर शनिवार को डीएम अनुपम कुमार की अध्यक्षता में डाॅ राधाकृष्णन भवन में प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा की गयी. बैठक में गांधी मैदान, समाहरणालय प्रांगण, जिला परिषद, महादलित टोलों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों […]

विज्ञापन

निर्देश . स्वतंत्रता दिवस पर सार्वजनिक स्थलों पर होगा ध्वजारोहण

डीएम ने की समीक्षा बैठक
मोतिहारी : स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर शनिवार को डीएम अनुपम कुमार की अध्यक्षता में डाॅ राधाकृष्णन भवन में प्रारंभिक तैयारियों की समीक्षा की गयी. बैठक में गांधी मैदान, समाहरणालय प्रांगण, जिला परिषद, महादलित टोलों सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थलों पर ध्वजारोहण करने का निर्णय
लिया गया. इस दिन आयोजित होनेवाले कार्यक्रमों के बारे में भी डीएम ने आवश्यक जानकारी लेते हुए
संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक जिम्मेवारी दी.
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी मैदान में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करनेवाले वृद्ध व्यक्तियों को सम्मानित किया जायेगा. इसको ले डीएम ने संबंधित क्षेत्र के अनुमंडल पदाधिकारी को विशिष्ट काम करनेवाले वृद्ध व्यक्तियों की सूची उपलब्ध कराएं.
दो बसों का होगा परिचालन : शहर से गांधी मैदान तक लोगों को पहुंचाने को लेकर 15 अगस्त को दो बसों का परिचालन होगा. बसों की व्यवस्था करने की जिम्मेवारी डीएम ने डीटीओ को दिया है. कहा गया कि गांधी संग्रहालय से गांधी मैदान तक एक बस चलेगी तथा दूसरी बस जानपुल चौक से गांधी मैदान तक लोगों को ले जायेगी.
समितियों का हुआ गठन : स्वतंत्रता दिवस के रोज विभिन्न कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है. डीएम ने समिति गठित कर अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी है. साथ ही अधिकारियों को निर्धारित समय में कार्यों का निष्पादन का निर्देश दिया है.
गांधी पपेट शो का होगा आयोजन
15 अगस्त को नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के अलावा गांधी पर आधारित गांधी पपेट शो का आयोजन करने का निर्णय लिया गया. साथ ही गांधी मैदान में खेलकूद सहित नगर भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन होगा.
महापुरुषों की प्रतिमाओं पर होगा माल्यार्पण
महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण को लेकर अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेवारी दी गयी है. सभी अधिकारियों को ससमय महापुरुषों के प्रतिमाओं पर माल्यार्पण का निर्देश डीएम ने दिया है. बैठक में डीएम के अलावा एसपी जितेंद्र राणा, डीडीसी सुनील कुमार यादव, ओएसडी अजय तिवारी, एडीएम लोक शिकायत मनोज कुमार रजक, डीपीआरओ विजयंत, वरीय उपसमाहर्ता महमूद आलम, सदर एसडीओ रजनीश लाल, डीएसपी पंकज रावत सहित सभी एसडीओ, थानाध्यक्ष आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन