बच्चों को लुभा रहीं मोटू-पतलू, छोटा भीम राखियां

Updated at : 29 Jul 2017 3:57 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों को लुभा रहीं मोटू-पतलू, छोटा भीम राखियां

मोतिहारी : भाई-बहन के अटूट प्रेम का का पर्व रक्षाबंधन सावन पूर्णिमा सोमवार सात अगस्त को मनेगा. पर्व को लेकर बाजार में चहल-पहल तेज हो चुकी है. दुकानदारों ने बाजार में राखियों की अपनी-अपनी दुकान सजा दी है. इस बार राखियों में टीवी पर आनेवाले मशहूर कार्टून कैरेक्टर बच्चों की पसंद बनेंगे. बच्चों को ख्याल […]

विज्ञापन

मोतिहारी : भाई-बहन के अटूट प्रेम का का पर्व रक्षाबंधन सावन पूर्णिमा सोमवार सात अगस्त को मनेगा. पर्व को लेकर बाजार में चहल-पहल तेज हो चुकी है. दुकानदारों ने बाजार में राखियों की अपनी-अपनी दुकान सजा दी है. इस बार राखियों में टीवी पर आनेवाले मशहूर कार्टून कैरेक्टर बच्चों की पसंद बनेंगे. बच्चों को ख्याल में रखकर ऐसी राखियां विशेष रूप से मंगायी गयी है. दिल्ली, कोलकाता से ऐसी ही राखियों का खेप बाजार में उतरी है. इसमें मोटू-पतलू, छोटा भीम आदि कार्टून कैरेक्टर हैं,

जो बच्चों को खूब लुभा रही है. इसके अलावा युवा वर्ग के लोगों के लिए डोरी, लूंबा, देवर-भाभी आदि राखियां विशेष तौर पर मंगायी गयी है. शहर के कचहरी चौक, बलुआ चौक, मीना बाजार आदि विभिन्न जगहों पर राखियों का बाजार सजा है. राखियों के थोक विक्रेता प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि इस बार बच्चों की पसंद को देखते हुए कार्टून कैरेक्टर राखियां विशेष तौर पर मंगायी गयी हैं. वहीं कोलकाता से मंगायी गयी लूंबा राखी युवाओं की खास पसंद बनेंगे.

रक्षाबंधन पर्व के लिए चहल
पहल तेज
दुकानदारों ने राखियों की सजा दी अपनी-अपनी दुकान
कार्टून कैरेक्टर व नयी डिजाइन की राखियों की विशेष डिमांड
लूंबा व देवर-भाभी राखियों की भी है खूब डिमांड
पांच से लेकर 200 रुपये तक की हैं राखियां
बाजार में विभिन्न किस्म की राखियां मौजूद हैं, जो बच्चे, बूढ़े व जवानों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं. बाजार में लगी विभिन्न स्टॉलों पर पांच रुपया से लेकर 200 रुपये तक की राखियां मिल रही हैं. फैंसी राखियां पांच से सात रुपये के बीच मिल रही है तो वहीं डोरी राखियां छह रुपया से लेकर 150 रुपये तक की मिल रही हैं. जबकि, लूंबा राखी की कीमत 40 रुपया से लेकर 200 रुपये के बीच है. बच्चों के बीच खासा लोकप्रियता हासिल कर चुकी कार्टून कैरेक्टर राखियों की कीमत 20 से लेकर 50 रुपये तक उपलब्ध हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन