डांटने पर महिला की पिटाई
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jul 2017 4:52 AM
मोतिहारी : कोटवा थाना अंतर्गत बेलवा माधव गांव में झगड़ा कर रहे बच्चों को डांटने पर रमावती देवी के साथ मारपीट की गयी. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर उसने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि बच्चे झगड़ा कर रहे थे. इस दौरान उनको […]
मोतिहारी : कोटवा थाना अंतर्गत बेलवा माधव गांव में झगड़ा कर रहे बच्चों को डांटने पर रमावती देवी के साथ मारपीट की गयी. उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना को लेकर उसने पुलिस कैंप में आवेदन दिया है. उसने पुलिस को बताया है कि बच्चे झगड़ा कर रहे थे. इस दौरान उनको डांट कर हटाया. इससे नाराज होकर प्रमीला देवी, मिश्री साह, विजय साह, मनोज साह, राजा कुमार सहित अन्य लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया. मंगलसूत्र छीनने का भी आरोप लगाया है. पुलिस कैंप प्रभारी भरत राय ने बताया कि आवेदन को कार्रवाई के लिए कोटवा थाना भेजा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










