झांसा देकर उड़ाये 49 हजार

मोतिहारी : शहर में झपटमार गिरोह के बदमाशों ने अब अपराध का ट्रेंड बदल लिया है. झपटमारी की घटना का हवाला देकर लोगों को झांसा में लेकर अब घटना को अंजाम दे रहे है. गुरुवार दोपहर शहर के मीना बाजार मेन रोड स्थित गांजा गद्दी चौक के पास बदमाशों ने इस तरह से रिटायर शिक्षक […]
मोतिहारी : शहर में झपटमार गिरोह के बदमाशों ने अब अपराध का ट्रेंड बदल लिया है. झपटमारी की घटना का हवाला देकर लोगों को झांसा में लेकर अब घटना को अंजाम दे रहे है. गुरुवार दोपहर शहर के मीना बाजार मेन रोड स्थित गांजा गद्दी चौक के पास बदमाशों ने इस तरह से रिटायर शिक्षक मो. हनीफ को झांसा में लेकर 49 हजार रुपये गायब कर दिया. मो हनीफ मुफस्सिल थाना के ढेकहा निवासी है. घटना को लेकर उन्होंने नगर थाना में पहुंच शिकायत दर्ज करायी. उन्होंने पुलिस को बताया है कि गुरुवार को इलाहाबाद बैंक से पेंशन का 49 हजार रुपये निकाल गांजा गद्दी चौक स्थित किताब की दुकान पर गया.
अचानक एक व्यक्ति पास आकर अपना आपबीती सुनाने लगा. तभी दो युवक वहां पहुंचे और उसको डांटते हुए कहे कि बाबा को क्यों परेशान कर रहे है. उसने कहा कि परेशान नहीं बैंक से पैसा निकाल अपनी पत्नी को डॉक्टर के पास दिखाने जा रहे है. इतना सुनते ही दोनों युवकों ने पैसा दिखाइये. उसने पैसा निकाल कर दोनों युवकों को दिया. पैसा गिनती कर वापस कर दिया. उसके बाद दोनों युवकों ने कहा कि शहर में झपटमार गिरोह सक्रिय है और आप लोग पैसा लेकर अकेले चल रहे है. इतना कहने के साथ दोनों ने कहा कि बाबा आपके पास भी पैसा है तो दीजिए. सुरक्षित रख वापस कर देंगे. उन्होंने पैसा निकाल दोनों को दिया. पैसा गिनती के बाद उनकी आंखों के सामने गमछा में लपेट उन्हें वापस कर दोनों फरार हो गये. मो हनीफ ने उनके जाने पर गमछा खोला तो उसमें पैसा नहीं था. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




