कैटरिंग के प्रोपराइटर से मांगी दो लाख की रंगदारी

Updated at : 16 Jul 2017 2:07 AM (IST)
विज्ञापन
कैटरिंग के प्रोपराइटर से मांगी दो लाख की रंगदारी

रुपये नहीं देने पर हत्या की दी धमकी आपराधिक संगठन रॉयल ग्रुप ने रंगदारी के लिए किया फोन ग्रुप का बेतिया में है आतंक, मामले में पुलिस जांच शुरू मोतिहारी : शहर के अंजली स्वीट्स एंड कैटरिंग संचालक बिक्रम पटेल से अपराधियों ने फोन कर दो लाख की रंगदारी मांगी. उनके पास रंगदारी के लिए […]

विज्ञापन

रुपये नहीं देने पर हत्या की दी धमकी

आपराधिक संगठन रॉयल ग्रुप ने रंगदारी के लिए किया फोन
ग्रुप का बेतिया में है आतंक, मामले में पुलिस जांच शुरू
मोतिहारी : शहर के अंजली स्वीट्स एंड कैटरिंग संचालक बिक्रम पटेल से अपराधियों ने फोन कर दो लाख की रंगदारी मांगी. उनके पास रंगदारी के लिए शनिवार दोपहर करीब 12:48 बजे फोन आया. फोन करने वाला खुद को रॉयल ग्रुप का मेंबर बताते हुए पहले उन्हें व उनके पुत्र को दो दिनों के अंदर गोली मार हत्या की धमकी दी, उसके बाद रंगदारी की मांग करते हुए मोबाइल बंद कर लिया. रंगदारी मांगने वाला अपराधी अपना नाम विक्की दूबे बताया है.
बिक्रम पटेल शहर के चांदमारी एकौना मोहल्ला के रहने वाले है. चांदमारी चौक पर उनकी होटल है. घटना के बाद उनका पूरा परिवार दहशत में है. घटना को लेकर उन्होंने नगर थाना में आवेदन देकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगायी है. उन्होंने पुलिस को बताया है कि अपराधी ने फोन पर कहा कि तुम पटेल बोल रहे हो,उन्होंने हामी भरी तो उसने कहा कि तुमको मोतिहारी में रहना है कि नहीं. दो दिनों के अंदर तुम्हारे बेटे की गोली मार हत्या कर देंगे.सलामती चाहते हो तो दो लाख की व्यवस्था को लो. वरना अंजाम भुगतने को तैयार रहो.नगर पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए तहकीकात शुरू कर दी है. नगर इंस्पेक्टर आनंद कुमार ने बताया कि जिस मोबाइल नंबर से रंगदारी मांगी गयी है,उसका सीडीआर व कैफ निकाला जा रहा है. अपराधी बहुत जल्द पुलिस के गिरफ्त में होंगे. बताते चले कि रॉयल ग्रुप पश्चिमी चंपारण का एक आपराधिक संगठन है. यह गिरोह पश्चिमी चंपारण में रंगदारी के लिए कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन