जल निकासी के बाद नगर में होगा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Jul 2017 3:22 AM
मधुबनी : लगातार तीन दिनों के बारिश के बाद बुधवार को शहर में जल-जमाव से थोड़ी सी राहत मिली. हालांकि अभी भी कई मोहल्लों में जल-जमाव की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है. लेकिन, मुख्य सड़कों पर जल-जमाव में काफी कमी हुई है. बाढ़ के बाद होने वाले जल जनित बीमारियों […]
मधुबनी : लगातार तीन दिनों के बारिश के बाद बुधवार को शहर में जल-जमाव से थोड़ी सी राहत मिली. हालांकि अभी भी कई मोहल्लों में जल-जमाव की समस्या से लोगों को दो चार होना पड़ रहा है. लेकिन, मुख्य सड़कों पर जल-जमाव में काफी कमी हुई है. बाढ़ के बाद होने वाले जल जनित बीमारियों व महामारी से निबटने के लिए स्वास्थ्य प्रशासन पूरी तरह सतर्क व सजग है. सिविल सर्जन डाॅ अमरनाथ झा ने बतया कि बाढ़ के समय जलजमाव वाले इलाकों में निकलने समय पूरी सावधानी बरतें.
घर लौटने पर हल्के गुन-गुने पानी से पैर को अच्छी तरह साफ कर लें. पैरों में ज्यादा इंफेक्सन होने पर तत्काल चिकित्सक से सलाह लें. साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखें. शुद्ध पानी का इस्तेमाल करें. डॉ झा ने बताया कि बारिश के समय जल-जनित बीमारियों का प्रकोप बढ़ जाता है. लिहाजा पानी को उबालकर ठंडा होने के बाद ही पीये. इसके अलावा एक बाल्टी पानी में दो तीन हैलोजन टैबलेट डाल दें, तत्पश्चात आधा से एक घंटे बाद उक्त पानी का सेवन करें. डॉ झा ने बताया कि जल निकासी होने के बाद शहर में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जायेगा. महामारी से निबटने के लिए स्वास्थ्य प्रशासन पूर्ण सतर्क है. बाढ़ व महामारी से संबंधित सभी दवा जिला से लेकर पीचएसी में पूरी मात्रा में उपलब्ध है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










