विरोध में ग्रामीणों ने सड़क पर की धनरोपनी

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2017 4:24 AM

विज्ञापन

सिकरहना तटबंध का किया निरीक्षण मधुबन : प्रखंड से होकर गुजरने वाली बूढ़ी गंडक के सिकरहना तटबंध का निरीक्षण मंगलवार को जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता व सीओ सुनील कुमार ने किया. इस दौरान जितौरा, मनपुरवा, गुलाब खां, गड़हिया, खोदातपुर आदि जगहों पर डायवर्सन के कारण क्षतिग्रस्त बांध की मरम्मत का प्रस्ताव डीएम को […]

विज्ञापन

सिकरहना तटबंध का किया निरीक्षण

मधुबन : प्रखंड से होकर गुजरने वाली बूढ़ी गंडक के सिकरहना तटबंध का निरीक्षण मंगलवार को जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता व सीओ सुनील कुमार ने किया. इस दौरान जितौरा, मनपुरवा, गुलाब खां, गड़हिया, खोदातपुर आदि जगहों पर डायवर्सन के कारण क्षतिग्रस्त बांध की मरम्मत का प्रस्ताव डीएम को दिया गया. सीओ ने बताया कि इन क्षतिग्रस्त बांध को जल संसाधन विभाग 15 जुलाई से बालू की बोरी डाल कर मरम्मत करायेगा. फिलहाल नदी का जलस्तर खतरे से नीचे है. विभाग आपात स्थिति के लिये अलर्ट है. बताया कि नदी से घिरे रुपनी पंचायत के सबली गांव परिवारों की सूची बना ली गयी है.
सबली गांव बूढ़ी गंडक के बांध के भीतर है. जिसका मधुबन प्रखंड से सीधा संपर्क नहीं है. गांव के कई परिवार दूसरे जगहों पर भी घर बनाकर रहते हैं. बाढ़ आने पर सबसे अधिक परेशानी सबली के लोगों को उठानी पड़ती है. मौके पर सीओ के साथ राजस्व कर्मचारी बालेश्वर प्रसाद, रमेश मिश्रा व सुनील कुमार मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन