माओवादियों ने दवा व्यवसायी से मांगी पांच लाख लेवी

Updated at : 09 Jul 2017 4:27 AM (IST)
विज्ञापन
माओवादियों ने दवा व्यवसायी से मांगी पांच लाख लेवी

मोतिहारी : माओवादियों ने मुफस्सिल थाने के ढ़ेकहां के एक दवा व्यवसायी से पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की है. नहीं देने जाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है. व्यवसायी ने मुफस्सिल थाने में एक आवेदन दिया है. थाना क्षेत्र के ढ़ेकहां लक्ष्मण टोला निवासी दवा व्यवसायी ने पुलिस को दिये आवेदन में […]

विज्ञापन

मोतिहारी : माओवादियों ने मुफस्सिल थाने के ढ़ेकहां के एक दवा व्यवसायी से पांच लाख रुपये रंगदारी की मांग की है. नहीं देने जाने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी है. व्यवसायी ने मुफस्सिल थाने में एक आवेदन दिया है. थाना क्षेत्र के ढ़ेकहां लक्ष्मण टोला निवासी दवा व्यवसायी ने पुलिस को दिये आवेदन में कहा है

कि दो जुलाई को 11.06 बजे, तीन जुलाई को 9.05 बजे पर मोबाइल पर कॉल आया. कहा मैं शिवहर से माओवादी बोल रहा हूं . आपको पांच लाख देने का टारगेट रखा गया. फिर सात जुलाई को 12.40 बजे में फोन आया कि मैं शिवहर से माओवादी बोल रहा हूं. पांच दिनों के अंदर पांच लाख मेरे बतायी जगह

माओवादियों ने दवा
माओवादियों ने दवा
पर पहुंचा दे. नहीं दिया, तो अंजाम भुगतने को तैयार रहने की बात कही गयी. व्यवसायी नंद कुमार काफी दहशत में हैं. उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी. थानाध्यक्ष अरविंद प्रसाद ने बताया कि मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.
लेवी नहीं देने पर अंजाम भुगतने को कहा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन