समय से आएं नहीं तो होगी कार्रवाई

Updated at : 07 Jul 2017 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
समय से आएं नहीं तो होगी कार्रवाई

मुख्य पार्षद ने किया सहायक कक्ष का निरीक्षण कार्य में तेजी लाने एवं कार्य का शीघ्र निष्पादन करने का दिया निर्देश मोतिहारी : नप कर्मियों की हाजरी बायोमेट्रीक सिस्टम से बनेगी. खराब बायोमेट्री मशीन को ठीक कर शीध्र ही व्यवस्था बहाल करने का आदेश मुख्य पार्षद अंजु देवी ने दिया है. गुरुवार को मुख्य पार्षद […]

विज्ञापन
मुख्य पार्षद ने किया सहायक कक्ष का निरीक्षण
कार्य में तेजी लाने एवं कार्य का शीघ्र निष्पादन करने का दिया निर्देश
मोतिहारी : नप कर्मियों की हाजरी बायोमेट्रीक सिस्टम से बनेगी. खराब बायोमेट्री मशीन को ठीक कर शीध्र ही व्यवस्था बहाल करने का आदेश मुख्य पार्षद अंजु देवी ने दिया है. गुरुवार को मुख्य पार्षद ने नप कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने कार्यालय के एक-एक कक्ष का मुआयना किया और कर्मियों से कार्य की जानकारी ली. जन-कल्याणकारी कार्यों का निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश देते हुए कहा कि कार्यालय आनेवाले लोगों का हरहाल में तत्क्षण कार्य होना चाहिए. जन्म-मृत्यु से संबंधित प्रमाण-पत्र या कर जमा करने में लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए.
शौचालय योजना,सबसे के लिए आवास सहित कार्यों के लिए लोगों को बेवजह नहीं दौड़ाने की नसीहत दी. कहा कि कार्यालय आने वाले लोगों के कार्य में अनाकानी एवं परेशान करने वाले कर्मी नपेगे. शिकायत मिली तो मामले की जांच करते हुए संबंधित दोषी कर्मी पर सख्ती से कार्रवाई होगी. उन्होनें कर्मियों को समय से कार्यालय आने की नसीहत दी. कहा कि समय से कार्यालय नहीं आना एवं कार्यालय अवधी के बीच में दफ्तर से गायब होना कर्त्तव्यहीनता माना जायेगा. कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में संबंधित कर्मी पर कार्रवाई तय है. मुख्य पार्षद ने जन-कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी के लिए कार्यालय आनेवाले लोगों को पुरी जानकारी देने एवं कार्यालय से संबंधित कार्य के लिए लोगों को सहयोग करने की सलाह कर्मियों को दी.
कहा कि कार्यालय आनेवाले लोगों के कार्य में अनाकानी करना एवं कार्य को बेवजह लटका कर रखाना कर्मियों को महंगा पड़ेगा. उन्होंने कार्यालय में समय से उपस्थित होने एवं प्रोपर चैनल में जनता हीत की कार्यो का निष्पादन जिम्मेवारी पूर्वक करने की सलाह दी. मौके पर प्रधान सहायक विमल किशोर,राजेश कुमार,शेखर कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे.
कर संग्रह में तेजी लाने का दिया निर्देश : मुख्य पार्षद ने होल्डिंग
टैक्स संग्रहन कार्य की प्रगति पर असंतोष जताते हुए संग्रहन कार्य
में तेजी लाने का निर्देश दिया.
कहा कि होल्डिंग,ट्रेड लाइसेंस सहित अन्य संसाधन नप के आमदनी का मुख्य श्रोत है. इससे प्राप्त राशि का एक बड़ा हिस्सा विकास पर खर्च होता है. जब संग्रहन लक्ष्य पुरा नही होता तो इससे विकास की नयी कार्य योजनाएं प्रभावित होगी.
तीन बजे से कार्यालय डियूटी करेंगे कर संग्राहक : कर संग्राहकों को फिल्ड के साथ अब कार्यालय की डियूटी भी करनी पडेगी. इसके लिए कर संग्राहकों का समय निर्धारित की गयी है. जानकारी के मुताबिक कर संग्राहकों को तीन बजे से पांच बजे तक कार्यालय डियूटी लगायी गयी है. इस दौरान सभी कर संग्राहक कार्यालय मेंउ पस्थित होगे. जहां कार्यालय आनेवाले होल्डिंग कर दात्ताओं की समस्या को कर संग्राहक शॉट आउट करेगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन