10 हजार पाॅलीथिन शीट व सौ नावों की होगी खरीदारी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Jul 2017 4:25 AM
विज्ञापन
संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन मुस्तैद हर स्तर से हो रही तैयारी चिह्नित किये गये 289 सुरक्षित स्थान मोतिहारी : संभावित बाढ़ को ले जिला प्रशासन मुस्तैद हो गया है और हर स्तर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. बाढ़ आने के समय किसी तरह की परेशानी न हो और पीड़ितों को सुरक्षित स्थान […]
विज्ञापन
संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन मुस्तैद
हर स्तर से हो रही तैयारी
चिह्नित किये गये 289 सुरक्षित स्थान
मोतिहारी : संभावित बाढ़ को ले जिला प्रशासन मुस्तैद हो गया है और हर स्तर से तैयारी शुरू कर दी गयी है. बाढ़ आने के समय किसी तरह की परेशानी न हो और पीड़ितों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा सके, इसके लिए 10 हजार पॉलिथिन शीट व एक सौ नये नावों की खरीदारी की जायेगी.जिला प्रशासन के पास पूर्व से 65 नावें हैं जो नाकाफी है.
इसके अलावा 26 सौ पॉलीथिन शीट,400 लाइफ जैकेट व दस मोटरवोट है.जीवन रक्षक दवाइयों की भी व्यवस्था कर ली गयी है.
जानकारी देते हुए सोमवार को जिलाधिकारी अनुपम कुमार ने बताया कि हर स्तर से प्रशासनिक मुस्तैदी बरती जा रही है और आपदा सहित सभी संबंधित अधिकारियों,अनुमंडल पदाधिकारियों व अंचलाधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये जा चुके हैं.बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी गयी है.
पांचों तटबंधों का डीएम निरीक्षण करेंगे
संभावित बाढ़ को ले जिलाधिकारी अनुपम कुमार स्वंय सभी तटबंधों का निरीक्षण करेंगे.इसके लिए प्लानिंग कर ली गयी है.केसरिया,संग्रामपुर,अरेराज,सुगौली व बंजरिया के तटबंधों का वे खूद निरीक्षण करेंगे और वस्तु स्थिति से अवगत होने के बाद आवश्यक कार्रवाई करेंगे.डीएम ने बताया कि तटबंधों की सुरक्षा में किसी तरह के शिकायत का मौका नहीं मिलेगा और उसे हर स्तर से मजबूत किया जायेगा.जहां भी कमजोर होने या टूटने की शिकायत मिलेगी उसे शीघ्र ठीक किया जायेगा.
सात गोताखोरों की
हुई प्रतिनियुक्ति
बाढ़ आने के समय उत्पन्न परिस्थिति से निबटने के लिए आवश्यक तैयारी कर ली गयी है.आपातकाल में दो मोटरवोट चालक व सात गोताखोरों की प्रतिनियुक्ति कर ली गयी है. प्रतिनियुक्त सभी गोताखोर पूरी तरह से प्रशिक्षित हैं.बाढ़ आने पर कैसे पीड़ितों की जान बचानी है,वे भलीभांति अवगत हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










