केंद्रीय कृषि मंत्री का नगर परिषद चुनाव में चला सिक्का

Updated at : 10 Jun 2017 9:23 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्रीय कृषि मंत्री का नगर परिषद चुनाव में चला सिक्का

चुनाव में किंगमेकर की भूमिका में मंत्री ने निभाया रोल मोतिहारी : नगरपालिका मुख्य व उपमुख्य पद चुनाव में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह का दबदबा रहा है. किंग मेकर की भूमिका में केंद्रीय मंत्री का एक बार फिर सिक्का चला है. दोनों पद पर एनडीए को मिली जीत ने यह साबित कर दिया है […]

विज्ञापन
चुनाव में किंगमेकर की भूमिका में मंत्री ने निभाया रोल
मोतिहारी : नगरपालिका मुख्य व उपमुख्य पद चुनाव में केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह का दबदबा रहा है. किंग मेकर की भूमिका में केंद्रीय मंत्री का एक बार फिर सिक्का चला है.
दोनों पद पर एनडीए को मिली जीत ने यह साबित कर दिया है कि केंद्रीय मंत्री राजनीतिक कूटनीति के साथ राजनीति के माहिर खिलाड़ी है. जानकारों की माने तो चुनाव के पूर्व संध्या पर मंत्री जी ने पार्टी समर्थक उम्मीदवार के नाम का पत्ता खोला. अंतिम समय में उम्मीदवार की घोषणा एवं फिर मैनेजिंग कर जीत का समीकरण तैयार किया और शतरंज का पासा फेंक मंत्री जी ने जीत दिला पार्टी की दबदबा को एक बार फिर कायम किया है. लेकिन विरोधी खेमा की इस सोच को धत्ता बताते हुए मंत्री जी ने अपने विवेक से इन सभी समस्याओं का समाधान करते हुए जीत को सफल बनाया है. आज एनडीए को मिली जीत का सेहरा मंत्री जी के सर जाता है. जिसकी पार्टी कार्यकर्ता बुलंद आवाज में नारे लगा रहे हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन