पटना में पुलिस के हत्थे चढ़ा सॉफ्टवेयर कंपनी का CEO, सॉफ्टड्रिंक की बोतल में छुपा रखी थी शराब
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Mar 2022 4:19 PM
पटना के राजीवनगर थाने के आशियाना स्थित एक अपार्टमेंट में शराब के साथ एक सॉफ्टवेयर कंपनी का सीईओ गिरफ्तार हुआ है. छापेमारी में सीईओ के अपार्टमेंट से एक लीटर शराब भी बरामद की गयी है. शराब सॉफ्टड्रिंक की बोतल में छिपाकर रखी थी.
पटना. सॉफ्टवेयर कंपनी के सीइओ को सॉफ्टड्रिंक की बोतल में छुपाने के अपराध में गिरफ्तार कर लिया गया है. पटना के राजीव नगर मोहल्ले से यह गिरफ्तारी हुई है. जानकारी के अनुसार पटना के राजीवनगर थाने के आशियाना स्थित एक अपार्टमेंट में शराब के साथ एक सॉफ्टवेयर कंपनी का सीईओ गिरफ्तार हुआ है. छापेमारी में सीईओ के अपार्टमेंट से एक लीटर शराब भी बरामद की गयी है. शराब सॉफ्टड्रिंक की बोतल में छिपाकर रखी थी.
पटना में पुलिस और उत्पाद विभाग ने शराबियों के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है. जहां से भी सूचना आती है, बिना देर किये पुलिस और उत्पाद विभाग का दल वहां पहुंच जाता है. पुलिस की नज़र वैसे भी अपार्टमेंट पर अधिक रहती है. पहले भी पटना के कई अपार्टमेंटों में शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की कार्रवाई हो चुकी है. इस दौरान बरामदगी नहीं होने पर पुलिस की कई बार आलोचना भी हुई है.
इसी क्रम में गुरुवार को उत्पाद विभाग के निरीक्षक मनोज कुमार राय के नेतृत्व में अवर निरीक्षक सकलदेव और पुष्पा कुमारी की टीम ने आधी रात को राजीव नगर, आशियाना स्थित मुंडेश्वरी एनक्लेव अपार्टमेंट, ब्लॉक डी के फ्लैट नंबर-505 में छापेमारी की. इस दौरान अभिषेक कुमार शराब के नशे में मिले. इतना ही नहीं उनके पास से शराब भी बरामद की गयी है. अभिषेक ने सॉफ्टड्रिंक की बोतल में शराब डाल रखी थी.
उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त किशोर कुमार शाह ने बताया कि सूचना मिली थी कि अपार्टमेंट में सीईओ शराब पी रहा है. इसके बाद छापेमारी की गयी तो उसे नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपित के खिलाफ शराब पीने और रखने की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है. वहीं, तलाशी लेने पर फ्लैट के बरामदे से एक लीटर शराब बरामद की गयी है. आरोपित ने प्लास्टिक के 250 मिली लीटर कोल्ड ड्रिंक की पांच बोतलों में अंग्रेजी शराब छुपा रखी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










