लालू यादव परिवार सहित 16 के खिलाफ CBI ने चार्जशीट की दाखिल, जमीन के बदले नौकरी का है मामला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Oct 2022 9:31 PM
लालू यादव के परिवार को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. जमीन के बदले नौकरी मामले में CBI ने लालू यादव परिवार सहित 16 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है.
पटना. राजद सुप्रीमो लालू यादव को लेकर एक बड़ी खबर आ रही है. सीबीआई ने लालू यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत 16 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. बता दें कि नौकरी के बदले जमीन मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल की है.
सीबीआई ने आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. जमीन घोटाला मामले में सीबीआई ने लालू यादव, बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती समेत 16 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. सीबीआई सूत्रों के अनुसार जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ जानकारी मिली है.
बता दें कि लालू यादव जब केंद्रीय रेल मंत्री थे तो जॉब लगवाने के बदले जमीन और प्लॉट लिए गए थे. इस मामले में 18 मई को सीबीआई ने लालू यादव, राबड़ी देवी, मीसा भारती और हेमा यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की थी. इसी साल मई में एक साथ 17 ठिकानों पर छापेमारी की गई थी. वहीं, आरोप यह है कि रेलवे के ग्रुप डी में नौकरी के बदले पटना में लालू परिवार को जमीन या फ्लैट गिफ्ट के रूप में मिले थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










