Buxar News: स्टेशन पर चोरी के मोबाइल के साथ दो चोर गिरफ्तार
Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 05 May 2025 8:51 PM
विज्ञापन
बक्सर स्टेशन से चोरी के मोबाइल के साथ दो चोर गिरफ्तार किये गये. जिन्हें जेल भेज दिया गया.
विज्ञापन
बक्सर .
बक्सर स्टेशन से चोरी के मोबाइल के साथ दो चोर गिरफ्तार किये गये. जिन्हें जेल भेज दिया गया. गिरफ्तार मोबाइल चोर भोजपुर जिला के बिहियां थाना के बरीसवन गांव निवासी अर्जुन चौधरी बताया जा रहा है. जिसके पिता का नाम कामख्या चौधरी बताया जाता है. जबकि दूसरा व्यक्ति बक्सर जिला के औद्योगिक थाना क्षेत्र के सारिमपुर निवासी धर्मनाथ यादव का पुत्र विक्की कुमार बताया जाता है. विक्की कुमार चोरी के मामले में पहले भी कई बार जेल जा चुका है. बक्सर आरपीएफ इंसपेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त प्रकाश कुमार पंडा के निर्देश पर रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट बक्सर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित किया गया तथा ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत रेलवे में यात्रियों से संबंधित चोरी के अपराधियों की धर पकड़ करने के लिए निर्देश दिया गया. इसी दौरान गाड़ी संख्या 09046 उधना एक्सप्रेस से एक व्यक्ति को चोरी के स्मार्ट मोबाइल के साथ पकड़ा गया. जिसका नाम अर्जुन चौधरी पिता कामाख्या चौधरी निवासी गौरा बरीसवन थाना बिहिया जिला भोजपुर बताया जाता है. जबकि दूसरा व्यक्ति गाड़ी संख्या 11016 सहरसा लोकमान्य तिलक अमृत भारत एक्सप्रेस से चोरी के स्मार्ट मोबाइल के साथ पकड़ा गया. जिसका नाम विक्की कुमार पिता धर्मनाथ यादव ग्राम सारिमपुर थाना औद्योगिक जिला बक्सर का रहने वाला है. दोनों गिरफ्तार चोर को कानूनी कार्रवाई के लिए जीआरपी थाना बक्सर को सुपुर्द कर दिया गया. गठित टीम में उप निरीक्षक दिनेश चौधरी, सउनि उमेश कुमार राय, प्र आ राजेश कुमार, प्र आ सियरामन एवं आ सोना लाल यादव शामिल रहे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










