सुरक्षा के लिए CCTV कैमरा लगवा रहे व्यक्ति पर हमला, पुलिस जांच में जुटी

Updated:
विज्ञापन
baxar news

सांकेतिक तस्वीर

Buxar News: बक्सर जिले के कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र अंतर्गत कठार गांव में अपने घर पर सीसीटीवी कैमरा लगवा रहे एक व्यक्ति प्रभात प्रसाद के साथ गांव के ही कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट की. इस घटना में घायल व्यक्ति के बयान पर कृष्णाब्रह्म थाना में श्याम नारायण तिवारी, इंद्रभूषण तिवारी, राहुल तिवारी सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

विज्ञापन

Buxar News (डुमरांव से रोहित कुमार की रिपोर्ट ) :
स्थानीय थाना क्षेत्र के कठार गांव में अपने घर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा लगवा रहे एक व्यक्ति के साथ मारपीट किए जाने का मामला प्रकाश में आया है. थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, कठार गांव निवासी प्रभात प्रसाद शनिवार को अपने घर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से सीसीटीवी कैमरा लगवा रहे थे. बताया गया है कि उनके घर में कुछ कैमरे लगाए जा चुके थे, जबकि अन्य कैमरे लगाने का कार्य चल रहा था. इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंच गए और गाली-गलौज करने लगे.

विरोध करने पर लाठी-डंडे से किया हमला, भीड़ जुटने पर भागे आरोपी

पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने इस गाली-गलौज का विरोध किया, तो उक्त लोगों ने लाठी-डंडे से उन पर हमला कर दिया और प्रभात प्रसाद को मारकर घायल कर दिया. इस मारपीट के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए. घटना के बाद परिजनों की मदद से घायल व्यक्ति का इलाज कराया गया. इलाज के उपरांत पीड़ित ने स्थानीय थाना पहुंचकर मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई.

थाने में पांच के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज

घटना में घायल प्रभात प्रसाद के बयान पर कृष्णाब्रह्म थाना में पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपियों में कठार गांव के श्याम नारायण तिवारी, इंद्रभूषण तिवारी और राहुल तिवारी सहित कुल पांच लोग शामिल हैं. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.

जांच के बाद की जाएगी आगे की कानूनी कार्रवाई: एसएचओ

इस मामले को लेकर कृष्णाब्रह्म के एसएचओ रवि कुमार का कहना है कि पीड़ित के बयान पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है. उन्होंने बताया कि इस जांच के उपरांत ही आगे की उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read: बक्सर स्टेशन पर भीड़ का फायदा उठाकर चोर ने उड़ाई सोने की चेन, रेल पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
सूर्यकांत कुमार

लेखक के बारे में

By सूर्यकांत कुमार

सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों की स्थानीय (हाइपरलोकल) खबरों, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन