Buxar News: शराब के नशे में दो नशेड़ियों गिरफ्तार
Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 18 Aug 2025 5:30 PM
स्थानीय पुलिस ने केसठ बाजार से शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है.
नावानगर. स्थानीय पुलिस ने केसठ बाजार से शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो नशेड़ियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नशेड़ियों में गोविंदपुर गांव निवासी मुंद्रिका सिंह और शिवपुर गांव निवासी मनोज साह बताए जाते हैं. इसकी पुष्टि करते हुए नावानगर थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि दो शराबी शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं. जहां सूचना पर तत्काल हिरासत में ले कर स्थानीय सीएचसी में मेडिकल जांच कराया गया. जांच में अल्कोहल की पुष्टि होने के बाद दोनों को कोर्ट भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










