Buxar News: एमएसएमई मंत्रालय के सहयोग से 40 युवा, युवतियों को दिया गया था प्रशिक्षण

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 07 May 2025 10:11 PM

विज्ञापन

बड़कासिंहनपुरा के 30 युवा - युवतियों ने बुधवार को बक्सर फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ग्रुप की सदस्यता ग्रहण की.

विज्ञापन

सिमरी

. बड़कासिंहनपुरा के 30 युवा – युवतियों ने बुधवार को बक्सर फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ग्रुप की सदस्यता ग्रहण की. ग्रुप के निदेशक सुरेश सिंह ने इन्हें सदस्य घोषित किया. इन लोगों ने सदस्यता के लिए आवश्यक कागजात जमा कर दिए थे. साथ ही करीब 70 बेरोजगार लोग दस दिनों में कागजात जमा करने के लिए समय मांगे है. विकास परिषद- बड़कासिंहनपुरा के अध्यक्ष हेमचंद्र ओझा की पहल पर आयोजित ””””एफपीओ के गठन एवं फायदे ”””” विषयक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उद्यमिता की राह पर चलने वाले युवा पहुंचे थे. बक्सर फार्मर्स प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड ग्रुप के निदेशक सुरेश सिंह ने कहा कि अब बड़कासिंहनपुरा में बनने वाले पापड़, बड़ी, अचार, सत्तू, बेसन, मल्टीग्रेन आटा, मसाला, तेल, एपल जैम, टोमैटो सॉस, गाजर पेठा, आंवला मुरब्बा, जल जीरा, टमाटर का अचार जैसे अन्य उत्पाद बक्सर फार्मर्स प्रोड्यूसर के द्वारा राष्ट्रीय पोर्टल पर बिकेंगे. कंपनी द्वारा एक विशेष एप भी विकसित किया गया है. कोशिश है कि इस गांव में बनने वाले उत्पाद जन-जन को सुलभ हो सके. उन्होंने कहा कि इस गांव के 300 बेरोजगारों को कंपनी से जोड़ने का लक्ष्य है. इनके बनाए उत्पादों का लैब टेस्ट कराया जाएगा. साथ ही बड़कासिंहनपुरा के कुछ युवाओं को पैकेजिंग की ट्रेनिंग भी दी जाएगी. बड़कासिंहनपुरा में बने जल जीरा और टमाटर अचार की उन्होंने तारीफ की. विकास परिषद के अध्यक्ष हेमचंद्र ओझा ने कहा कि इस गांव में एमएसएमई मंत्रालय के सहयोग से फूड प्रोसेसिंग कोर्स, और नारियल विकास बोर्ड के सहयोग से कोकोनट हैंडीक्राफ्ट ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन कराया गया था. कुल 40 बेरोजगारों को सरकारी ट्रेनिंग दिलाई गयी है. अब कोशिश है कि इनके उत्पादों को देश-दुनिया में वैध तरीके से पहुंचाया जाए. अगली कड़ी में गांव में पैकेजिंग मशीन भी लगाने की योजना में शामिल है. समाजसेवी प्रमिला ओझा ने कहा कि महिलाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, सिर्फ उन्हें मार्ग दर्शन की जरूरत है. उन्होंने आश्वासन दिया कि वे हर तरह से घरेलू महिलाओं को कामकाजी बनाने में स्वयं मदद करेंगी. इस अवसर पर भटवलिया मत्स्य कृषक क्ल्ब के अध्यक्ष बजरंगी कुमार, किसान विनोद ओझा सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे. इसकी जानकारी विकास परिषद के मीडिया प्रभारी दिलीप ओझा ने दी है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन