नौ सालों से फरार पेट्रोल पंप मालिक हत्याकांड का मास्टर माइंड चढ़ा हत्थे

Updated:
विज्ञापन
नौ सालों से फरार पेट्रोल पंप मालिक हत्याकांड का मास्टर माइंड चढ़ा हत्थे

शहर के सिंडिकेट के पास स्थित पेट्रोल पंप के मालिक हरेंद्र सिंह हत्याकांड का मास्टर माइंड विकास वर्मा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है.

विज्ञापन

बक्सर. शहर के सिंडिकेट के पास स्थित पेट्रोल पंप के मालिक हरेंद्र सिंह हत्याकांड का मास्टर माइंड विकास वर्मा पुलिस के हत्थे चढ़ गया है. वह तकरीबन नौ सालों से फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी नगर स्थित वीर कुंवर सिंह कॉलोनी से शुक्रवार की रात हुई. गिरफ्तार विकास वर्मा जिले के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के देवकुली निवासी स्व जननारायण प्रसाद का पुत्र व उक्त हत्याकांड का मुख्य आरोपित है. पुलिस कार्यालय स्थित अपने कक्ष में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने दी. एसपी ने बताया कि हरेन्द्र सिंह की हत्या की प्राथमिकी 23 जनवरी 2016 को हुई थी. जिसमें मुख्य आरोपित विकास वर्मा वांछित था. इसी बीच 23 जनवरी को उसके बक्सर में होने की सूचना मिली. सूचना को गंभीरता से लेते हुए उनके द्वारा सदर एसडीपीओ गौरव कुमार पांडेय के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन कर उसकी गिरफ्तारी की हिदायत दी गई, जिसके आलोक में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा उसके ठिकानों को चिन्हित कर छापेमारी की गई और उसे गिरफ्तार कर ली. चार सहयोगियों को हो चुकी है उम्र कैद की सजा : एसपी ने बताया कि उक्त हत्याकांड में शामिल विकास वर्मा के चार सहयोगियों की उम्र कैद की सजा हो गयी है. परंतु मुख्य आरोपी विकास वर्मा लंबे समय से फरार था. जिसके कारण उसके खिलाफ फैसला लंबित था. उन्होंने बताया कि पुलिस फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रखेगी, ताकि पीड़ितों को न्याय दिलायी जा सके. टीम में नगर थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, जिला आसूचना इकाई के प्रभारी सुधीर कुमार, मंगलेश कुमार, चंदन कुमार-01 तथा नगर थाना में तैनात राजीव रंजन व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन