बक्सर में NH-922 पर बाइक से नीलगाय टकराई, वाराणसी ले जाते समय युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन
नीलगाय

नीलगाय

पटना-बक्सर एनएच-922 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें नीलगाय से टकराने के बाद बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई. इस हादसे ने मृतक के परिवार को गहरा सदमा पहुंचाया है.

विज्ञापन

Buxar News : पटना-बक्सर एनएच-922 पर बड़का ढकाइच गांव के समीप रविवार देर शाम हुए सड़क हादसे में घायल बाइक सवार युवक की इलाज के लिए वाराणसी ले जाने के दौरान मौत हो गई. हादसा बाइक के नीलगाय से टकराने के कारण हुआ. घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि दूसरे घायल युवक का इलाज अभी जारी है.

अचानक सड़क पर आ गई नीलगाय, अनियंत्रित होकर गिरी बाइक

मृतक की पहचान डुमरांव नगर के ठाकुर कोहरा की गली निवासी मनोज कुमार के 28 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, विवेक कुमार अपने साथी धर्मपाल कुमार के साथ रविवार देर शाम कृष्णाब्रह्म से बाइक से डुमरांव लौट रहे थे. इसी दौरान बड़का ढकाइच गांव के पास अचानक एक नीलगाय सड़क पर आ गई.

जोरदार टक्कर में दोनों युवक हुए गंभीर रूप से घायल

नीलगाय से टकराने के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद विवेक कुमार की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.

वाराणसी ले जाने के दौरान रास्ते में तोड़ा दम

परिजन गंभीर हालत में विवेक कुमार को एंबुलेंस से वाराणसी लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई. वहीं दूसरे घायल धर्मपाल कुमार का इलाज जारी है और चिकित्सक उसकी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

मृतक के घर में मचा कोहराम

हादसे की सूचना मिलते ही विवेक कुमार के घर में मातम पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अचानक हुई मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

पुलिस ने कहा- आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई

कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. आवेदन मिलने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन