बक्सर: राजपुर थाना परिसर में 1698 लीटर शराब नष्ट, 12 मामलों में जब्त माल पर चला बुलडोजर

Updated:
विज्ञापन
फोटो - थाना परिसर में शराब विनिष्ट कराते अधिकारीगण | Prabhat Khabar Network

फोटो - थाना परिसर में शराब विनिष्ट कराते अधिकारीगण | Prabhat Khabar Network

राजपुर थाना परिसर में सोमवार को 1698.17 लीटर जब्त शराब को अधिकारियों की मौजूदगी में नष्ट किया गया. पुलिस ने शराब तस्करों और सेवन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है.

विज्ञापन

Buxar News : राजपुर थाना परिसर में सोमवार को पुलिस ने जब्त की गई भारी मात्रा में शराब को नष्ट किया. विभिन्न मामलों में जब्त 1698.17 लीटर देशी और विदेशी शराब को अधिकारियों की मौजूदगी में विनष्ट किया गया. इस कार्रवाई के दौरान थाना परिसर में शराब पर वाहन चलाकर उसे नष्ट किया गया.

12 मामलों में जब्त शराब का हुआ विनष्टीकरण

राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र में अलग-अलग मामलों में जब्त देशी और विदेशी शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया. कुल 12 मामलों में जब्त शराब को सीओ डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह की उपस्थिति में नष्ट कराया गया.

शराब पीना और बेचना दोनों कानूनन अपराध

थानाध्यक्ष ने आम लोगों से अपील करते हुए कहा कि शराब का सेवन स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक है. उन्होंने कहा कि बिहार में शराब बेचना और पीना दोनों ही शराब अधिनियम के तहत अपराध है. पुलिस की शराब तस्करों और सेवन करने वालों पर लगातार नजर बनी हुई है.

तस्करी में पकड़े जाने पर होगी कड़ी कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि शराब के अवैध कारोबार या सेवन में पकड़े जाने वाले लोगों के खिलाफ शराब अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी. दोषी पाए जाने पर जुर्माने के साथ सजा का भी प्रावधान है.

छापेमारी में 18 लीटर शराब बरामद, तीन बाइक जब्त

इधर, पुलिस द्वारा चलाए गए छापेमारी अभियान में 18 लीटर देशी और विदेशी शराब बरामद की गई. इस दौरान शराब तस्करी में प्रयुक्त तीन मोटरसाइकिल भी जब्त की गईं. मामले में अमरपुर निवासी मनोज कुमार और धन्यसोई थाना क्षेत्र के एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.


विज्ञापन
Kamal Pankaj

लेखक के बारे में

By Kamal Pankaj

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन