Buxar News: डॉ आंबेडकर के बताये रास्ते पर चलने के लिए शिक्षकों ने रखे विचार
Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 15 Apr 2025 9:43 PM
विज्ञापन
मंगलवार को अनुमंडल के भदवर में पीएन एकेडमी में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह मनायी गयी
विज्ञापन
डुमरांव
मंगलवार को अनुमंडल के भदवर में पीएन एकेडमी में डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोह मनायी गयी, उनके व्यक्त्वि एवं कृतित्व पर विद्यालय के शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं ने अपने-अपने विचार रखें, कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक डॉ अशोक कुमार तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को अपने जीवन में उतारें जो कि अंबेडकर जी का मूल सपना था, इस मौके पर वर्ग दसवीं से आकृतिराज, पुलकित शमी, वर्ग नव से काजल कुमारी एवं अभिषेक सिंह, वर्ग आष्टम से मारी कुमारी, अनन्या कुमारी एवं वर्षा कुमारी, वर्ग सप्तम से लता कुमारी, शिवम कुमार, वर्ग षष्ठम से श्वेता कुमारी वर्ग पंचम से तनु कुमारी, वर्ग सप्तम से लता कुमारी ने कहा कि अंबेडकर जी समाजिक परिवर्तन और व्यक्तिगत सशक्तिकरण को बढ़ावा देने में शिक्षा का महत्वपूर्ण योगदान पर जोर दिए थे. अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य सतेन्द्र मिश्र द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया, उन्होंने आंबेडकर जी के दस पावरफूल कोटस को बच्चों को अपने जीवन में उतारने को कहा. शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो, इस नारे के साथ कार्यक्रम को समाप्त किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










