Buxar News: जमीन विवाद में घर पर चढ़कर की गयी ताबड़तोड़ फायरिंग

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 05 May 2025 8:52 PM

विज्ञापन

जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के पड़री गांव में गोलीबारी की गई है. इस मामले में उसी गांव के निवासी वशिष्ठ मुनि सिंह के पुत्र व पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर रवि कुमार द्वारा द्वारा थाना में लिखित शिकायत की गई है

विज्ञापन

बक्सर

जिले के औद्योगिक थाना क्षेत्र के पड़री गांव में गोलीबारी की गई है. इस मामले में उसी गांव के निवासी वशिष्ठ मुनि सिंह के पुत्र व पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर रवि कुमार द्वारा द्वारा थाना में लिखित शिकायत की गई है. जिसमें आरोप है कि नामजद लोगों द्वारा उनके घर पर फायरिंग की गई है. साक्ष्य के रूप में उनके द्वारा पुलिस को एक खोखा भी सौंपा गया है. हालांकि पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है.

रवि की माने तो आरोपितों के साथ जमीन को लेकर पहले से विवाद चल रहा है. उसी अदावत में दबाव बनाने हेतु 3 मई की रात को हथियार के बल पर नरेश यादव, राहुल यादव व रोहित यादव द्वारा उनसे 80 हजार रुपये की छनैती की गई थी. जिसकी थाना में शिकायत करने पर वे लोग नाराज हो गए और उसी के आक्रोश में उनके मकान पर ताबड़तोड़ तीन राउंड फायर किए. जिससे वे खुद और उनका परिवार दहशत में आ गया. इस संबंध में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरज कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. इस संबंध में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी धीरज कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.जबकि मामले को सस्पेक्ट बताते हुए थानाध्यक्ष संजय कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच जमीन विवाद को लेकर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है. पीड़ित द्वारा खुद खोखा सौंपा गया है. जिसकी छानबीन कर सच्चाई का पता लगाया जा रहा है. उन्होंने बताया कि छिनैती की घटना की कोई शिकायत नहीं मिली थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन