Buxar News: सूर्य देव के प्राण प्रतिष्ठा के लिए तैयारियां पूरी, जलभरी आज29 मई- फोटो- 15- डिहरा में नवनिर्मित सूर्य मंदिर
Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 29 May 2025 6:14 PM
प्रखंड के केसठ सोनवर्षा मार्ग पर स्थित डिहरा पोखरा पर ग्रामीणों तत्वाधान में नव निर्मित मंदिर में भगवान सूर्य देव के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा.
केसठ. प्रखंड के केसठ सोनवर्षा मार्ग पर स्थित डिहरा पोखरा पर ग्रामीणों तत्वाधान में नव निर्मित मंदिर में भगवान सूर्य देव के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा. इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ 30 मई से भव्य जलभरी के साथ शुरू होगा. जो 6 मई को हवन पूजन एवं भंडारा के साथ संपन्न होगा. ग्रामीण गोपाल सिंह एवं आदित्य सिंह ने बताया कि प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ महंत कमला तिवारी के देखरेख में होगा. प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के लिए जलभरी शुक्रवार को किया जाएगा. जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु एवं भक्त शामिल होगें. इसको लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है.इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार के साथ साथ कई कार्यक्रमों का आयोजन होगा.इसके अलावा संत महात्माओं का प्रवचन भी होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










