पिता-पुत्र से मारपीट मामले में पुलिस का एक्शन, कार्रवाई के बाद दो आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपी की तस्वीर
Buxar News: बक्सर के डुमरांव अनुमंडल अंतर्गत नया भोजपुर थाना क्षेत्र में मारपीट के मामले में पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार किया. पिता की शिकायत पर दर्ज हुई थी प्राथमिकी. शिकायत में कई लोगों पर लगाया गया हमला करने का आरोप. घटना में घायल पिता-पुत्र का इलाज अस्पताल में कराया गया.
Buxar News:(सुजीत कुमार ओझा) नया भोजपुर थाना क्षेत्र में हुई मारपीट की घटना के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपितों में राहुल पांडेय (पुत्र मंजीत पांडेय) और विष्णु गोंड (पुत्र शुकुल गोंड) शामिल हैं. दोनों के खिलाफ नया भोजपुर थाना में कांड संख्या 62/26 दर्ज है.
पिता की शिकायत पर दर्ज हुई प्राथमिकी
जानकारी के अनुसार, नया भोजपुर निवासी शुकुल गोंड ने थाना में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि 3 जून की शाम करीब 7 बजे उनका छोटा पुत्र विष्णु गोंड, उसकी पत्नी सीमा देवी और मोहल्ले के कुछ अन्य लोगों के साथ उनका विवाद हुआ था. विरोध करने पर सभी ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी. घटना में उनके पुत्र चंदन गोंड को भी निशाना बनाया गया.
लाठी से हमला, पिता-पुत्र घायल
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि मारपीट के दौरान एक आरोपित ने लाठी से शुकुल गोंड के सिर पर वार किया, जिससे उनका सिर फट गया और काफी खून बहने लगा. वहीं उनके पुत्र चंदन गोंड को भी लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया गया. दोनों घायलों को गंभीर चोटें आई हैं.
स्थानीय लोगों ने कराया बीच-बचाव
घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया. इसके बाद स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई.
घायलों का कराया गया इलाज
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल डुमरांव पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बक्सर रेफर कर दिया.
अन्य आरोपितों के लिए छापेमारी जारी
मामले में नया भोजपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By रागिनी शर्मा
वर्तमान में मैं, रागिनी शर्मा पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके.
पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की.
इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










