ePaper

Buxar News: नावाडीह टोला के समीप कृष्णाब्रह्म जाने वाली सड़क पर उभरे गड्ढे

Updated at : 10 Aug 2025 5:01 PM (IST)
विज्ञापन
Buxar News: नावाडीह टोला के समीप कृष्णाब्रह्म जाने वाली सड़क पर उभरे गड्ढे

जिसके कारण इस सड़क से आवागमन करने में राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है

विज्ञापन

डुमरांव. प्रखंड के कोरानसराय पंचायत से होकर कोरानसराय रजवाहा पुलिया से नावाडीह, खेवली, डुभकी होते हुए टुडीगंज, कृष्णाब्रह्म तक जाने वाली सडक पर नावाडीह गांव के समीप इस सड़क पर गड्ढे उभरने से जलजमाव बन गया है. जिसके कारण इस सड़क से आवागमन करने में राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नावाडीह गांव के ग्रामीण सुरेंद्र सिंह, भिखारी सिंह, विनोद सिंह, हरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरानसराय स्थित रजवाहा सड़क से होकर नावाडीह गांव होते हुए कृष्णाब्रह्म तक जाने वाली सड़क पर जगह-जगह गड्ढे उभरे हुए हैं, जबकि कोरानसराय के नावाडीह टोला स्थित सड़क पर गड्ढे उभरने के चलते जलजमाव बन गया है, जिसके कारण लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है, लोगों ने बताया कि इस सड़क पर प्रतिदिन सैकड़ों बड़े-छोटे वाहन गुजरते हैं. जहां ओवरलोड ट्रकों के परिचालन के चलते सड़क अधिक खराब हो गई हैं. लोगों का कहना है कि इस सड़क के खराब होने से सड़क से जुड़े दर्जनों गांव के लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है. ग्रामीणों ने बताया कि कोरानसराय-चौगाई पथ स्थित रजवाहा पुलिया से होकर नावाडीह टोला, खेवली, टुडिगंज होते हुए कृष्णाब्रह्म जाकर फोर लेन से जुड़ने वाली इस सड़क पर कई जगहों पर गड्ढे उभरने के चलते पैदल चलना भी मुश्किल हो रहा है, वर्षो पहले इस सड़क की मरम्मती की गयी थी, जहां अब नावाडीह टोला, खेवली, अरियांव, अमथुआं, सरौरा डेरा सहित कई जगहों पर सड़क पर गड्ढे उभर गए हैं. जिसके चलते ग्रामीणों व दो पहिया, चार पहिया वाहन चालकों को आवागमन करने में परेशानी उठानी पड़ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

RAVIRANJAN KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन