बक्सर में ‘बेटी जन्मोत्सव’ का आयोजन, 12 नवजात बेटियों के परिजनों को मिला सम्मान

सम्मानित करती उप विकास आयुक्त | Prabhat Khabar Network
बक्सर में 'बेटी जन्मोत्सव' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान 12 नवजात कन्या शिशुओं के परिजनों को बेबी किट देकर सम्मानित किया गया. इसका उद्देश्य बालिकाओं के प्रति समाज में सकारात्मक सोच विकसित करना है.
Buxar News : बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के तहत महिला एवं बाल विकास निगम, बिहार सरकार के निर्देश पर बुधवार को जिले में ‘बेटी जन्मोत्सव’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसी क्रम में सदर अस्पताल बक्सर में उप विकास आयुक्त निहारिका छवि ने 12 नवजात कन्या शिशुओं के परिजनों को बेबी किट देकर सम्मानित किया.
बालिकाओं के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है उद्देश्य
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीडीसी निहारिका छवि ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म के प्रति समाज में सकारात्मक माहौल बनाना, लिंगानुपात में सुधार लाना तथा बेटियों के समान और सम्मानजनक पालन-पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करना है.
‘बेटी परिवार और समाज की शक्ति’ का दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान "बेटी बोझ नहीं, परिवार और समाज की शक्ति है" तथा "बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ" का संदेश लोगों तक पहुंचाया गया. अधिकारियों ने कहा कि बेटियों को समान अवसर और सम्मान देना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है.
अस्पताल परिसर में हुआ सम्मान समारोह
सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस), सदर अस्पताल के उपाधीक्षक, जिला मिशन समन्वयक, अस्पताल प्रबंधक, केंद्र प्रशासक सहित अन्य अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे. कार्यक्रम में नवजात बेटियों के परिजनों को बेबी किट भेंट कर उनका उत्साहवर्धन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










