Buxar News : छतनवार गांव में नयी-नवेली दुल्हन ने की आत्महत्या

Published by : ALOK KUMAR Updated At : 22 Apr 2025 9:47 PM

विज्ञापन

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के छतनवार गांव में नयी-नवेली दुल्हन ने पंखे की कुंडी में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

कृष्णाब्रह्म (बक्सर). कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के छतनवार गांव में नयी-नवेली दुल्हन ने पंखे की कुंडी में दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के सूचना मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पहुंचकर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए बक्सर सदर अस्पताल भेज दिया. जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर बाद छतनवार गांव निवासी रंभू कुमार राम की 20 वर्षीया पत्नी नीतू देवी ने दुपट्टे का फंदा बना आत्महत्या कर ली. सूचना मिलते ही डुमरांव डीएसपी अफाख अख्तर अंसारी, कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष नीतीश कुमार घटना स्थल पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया. नीतू बगेन थाना क्षेत्र के राजपुर गांव के रंजय राम की पुत्री थी. उसकी शादी इसी वर्ष फरवरी महीने में छतनवार गांव निवासी बृज बिहारी राम के पुत्र रंभू कुमार राम के साथ हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ALOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन