डुमरांव के किसानों के लिए वैज्ञानिकों की अनूठी पहल, नीलगाय के मल से होगा जैविक मत्स्य पालन

Author Vikas Jha
Updated:
विज्ञापन
सम्हार गांव में तालाब पर नीलगाय के मल से जैविक मत्स्य पालन का प्रयोग

सम्हार गांव में तालाब पर नीलगाय के मल से जैविक मत्स्य पालन का प्रयोग

Buxar News: बक्सर जिले के डुमरांव में सबौर के वैज्ञानिक डॉ. सुदय प्रसाद ने नीलगाय के मल से जैविक मत्स्य पालन का अनूठा प्रयोग शुरू किया है. इस तकनीक से कम लागत में मछली उत्पादन बढ़ेगा और किसानों को रासायनिक खाद से मुक्ति मिलेगी.

विज्ञापन

Buxar News (डुमरांव से विनीत कुमार मिश्रा की रिपोर्ट): कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत बिहार में जैविक मत्स्य पालन की एक नई पहल शुरू हुई है. बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर की अंगीभूत इकाई वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय, डुमरांव के सहायक प्राध्यापक-सह-कनीय वैज्ञानिक डॉ. सुदय प्रसाद ने बक्सर जिले के सम्हार गांव में किसान अक्षय कुमार के तालाब पर नीलगाय के मल का उपयोग कर मछली उत्पादन का अनूठा प्रयोग शुरू किया है.

नीलगाय का मल क्यों खास

डॉ. सुदय प्रसाद ने बताया कि नीलगाय के मल में नाइट्रोजन, फॉस्फोरस और पोटाश जैसे प्रमुख पोषक तत्वों के साथ जिंक, आयरन और कैल्शियम भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. ये तत्व तालाब की उत्पादकता बढ़ाते हैं, पानी की गुणवत्ता सुधारते हैं और मछलियों के प्राकृतिक आहार प्लवक व सूक्ष्म जलीय जीवों के विकास में मदद करते हैं.

क्या फायदा मिल रहा है

लागत घटी: रासायनिक खाद पर निर्भरता कम होने से मत्स्य पालन की कुल लागत घट रही है.
उत्पादन बढ़ा:प्राकृतिक भोजन मिलने से मछलियों की वृद्धि दर और उत्पादन में उल्लेखनीय सुधार दिख रहा है.
पर्यावरण-अनुकूल: यह मॉडल जैविक कृषि-मत्स्य एकीकृत प्रणाली को बढ़ावा देकर प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग का उदाहरण है.

विशेषज्ञों की राय

वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पारस नाथ ने कहा कि तकनीक सफल होने पर किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन का टिकाऊ विकल्प मिलेगा. नीलगाय के मल जैसे प्राकृतिक संसाधनों का वैज्ञानिक उपयोग ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा.

वीर कुंवर सिंह कृषि महाविद्यालय डुमरांव के जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ. मजहर अंसारी ने बताया कि सफल परिणाम मिलने पर यह मॉडल बिहार सहित देश के अन्य राज्यों में भी अपनाया जा सकता है. इससे जैविक मत्स्य पालन को बढ़ावा मिलेगा और किसानों की आय बढ़ेगी.

किसानों में उत्साह

क्षेत्र के किसानों और मत्स्य पालकों में इस प्रयोग को लेकर खासा उत्साह है. यह पहल न केवल ‘खेत बचाओ अभियान’ के उद्देश्यों को मजबूती दे रही है, बल्कि टिकाऊ कृषि व मत्स्य पालन की नई संभावनाएं भी खोल रही है.

Also Read: बक्सर के ब्रह्मपुर में मानसून को लेकर तैयारियां तेज, सभी वार्डों में नाला सफाई अभियान शुरू

विज्ञापन
विकाश झा

लेखक के बारे में

By विकाश झा

विकाश झा प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में छह वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक तथा माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है.

पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया. News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया तथा बिहार सरकार के विभिन्न विभागों की सोशल मीडिया टीमों में भी अपनी सेवाएं दीं.

स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं. क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं. उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है.

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन