बक्सर: नावानगर के आयुष ने NEET में पाई शानदार सफलता, गांव में खुशी का माहौल, परिजनों में जश्न

मिठाई खिलाते दादा
बक्सर के नावानगर के रहने वाले आयुष गुड्डू गुप्ता ने नीट परीक्षा में ऑल इंडिया 12,660वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और गांव का गौरव बढ़ाया है. 98.3 पर्सेंटाइल के साथ, उनकी इस उपलब्धि ने पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ा दी है.
Buxar NEET Result 2026 : बक्सर के नावानगर स्थानीय गांव के छात्र आयुष गुड्डू गुप्ता ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया 12,660वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है.
98.3 पर्सेंटाइल के साथ शानदार प्रदर्शन
जानकारी के अनुसार, नावानगर निवासी गुड्डू कुमार गुप्ता के पुत्र आयुष को सामान्य वर्ग में 5,000वीं रैंक प्राप्त हुई है, जबकि उनका कुल पर्सेंटाइल 98.3 रहा. इस सफलता से परिवार और पूरे गांव में खुशी का माहौल है.
Buxar News : गांव में बंटी मिठाइयां
जैसे ही परीक्षा परिणाम की घोषणा हुई, परिजनों और ग्रामीणों ने खुशी जताते हुए मिठाइयां बांटी. आयुष की इस उपलब्धि ने न सिर्फ उनके परिवार को गौरवान्वित किया है, बल्कि गांव के अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बन गया है.
परिवार को दिया सफलता का श्रेय
आयुष के पिता महाराष्ट्र में रेलवे में हेड टीटी के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं. आयुष ने अपनी सफलता का श्रेय अपने दादा विद्यासागर साह, बड़े पिताजी अजय कुमार गुप्ता, चाचा मुन्ना कुमार गुप्ता, महेंद्र कुमार साह और अन्य परिजनों को दिया है.
दादी का सपना हुआ पूरा
आयुष ने कहा कि उनकी दादी का सपना था कि वे नीट परीक्षा में सफल हों, जो अब पूरा हो गया है. इस सफलता से उन्हें काफी खुशी मिली है.
परिजनों का कहना है कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जिसके जरिए हर मुश्किल को पार किया जा सकता है. आयुष की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










