बक्सर में सुरक्षित शनिवार पर बच्चों को सिखाया स्वच्छता का पाठ, केसठ के स्कूलों में हाथ धुलाई का कराया अभ्यास

Author Girish divedi|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

फोटो केसठ मध्य विद्यालय में हाथ धुलाई करते बच्चे | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बक्सर के केसठ प्रखंड के स्कूलों में 'सुरक्षित शनिवार' कार्यक्रम का आयोजन हुआ. बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, हाथ धुलाई और कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया. इस कार्यक्रम से छात्रों को संक्रामक बीमारियों से बचाव के तरीके सिखाए गए.

विज्ञापन

Buxar Kaseth Safe Saturday Program : बक्सर जिला के केसठ प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शनिवार को आपदा प्रबंधन के तहत 'सुरक्षित शनिवार' कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान छात्र-छात्राओं को हाथ धुलाई, व्यक्तिगत स्वच्छता, विद्यालय एवं आसपास की साफ-सफाई तथा कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया. बच्चों को हाथ धोने की सही विधि का व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया.

विज्ञापन

Buxar News : हाथ धोने के महत्व से कराया अवगत

मध्य विद्यालय केसठ में आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने किया. उन्होंने बच्चों को भोजन करने से पहले और शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह हाथ धोने के महत्व की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत स्वच्छता अपनाकर कई संक्रामक बीमारियों से बचाव किया जा सकता है.

स्वच्छ परिसर रखने का दिया संदेश

प्रधानाध्यापक ने कहा कि केवल व्यक्तिगत स्वच्छता ही नहीं, बल्कि विद्यालय और आसपास के वातावरण को साफ-सुथरा रखना भी सभी की जिम्मेदारी है. उन्होंने बच्चों से कचरा हमेशा निर्धारित कूड़ेदान में डालने और स्वच्छता को अपनी दैनिक आदत बनाने की अपील की.

बच्चों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी स्वच्छता से जुड़ी आवश्यक जानकारियां साझा कीं और बच्चों को नियमित रूप से हाथ धोने, साफ-सफाई बनाए रखने तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया. इस अवसर पर मुन्ना कुमार, अजय कुमार, सतीश कुमार, निर्मावती देवी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य लोग उपस्थित रहे.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन