बक्सर में 37 लाख की विदेशी शराब जब्त, कंटेनर में बने गुप्त चैंबर से मिली 349 पेटियां

Updated:
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में जब्त शराब के साथ ट्रक ड्राइवर | Prabhat Khabar Network

पुलिस गिरफ्त में जब्त शराब के साथ ट्रक ड्राइवर | Prabhat Khabar Network

बक्सर उत्पाद विभाग ने शराबबंदी के बीच एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 37 लाख रुपये से अधिक मूल्य की विदेशी शराब जब्त की है. एक कंटेनर में बने गुप्त चैंबर से 349 पेटी शराब बरामद हुई है. इस मामले में राजस्थान के एक चालक को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Buxar Liquor Seizure : बिहार में शराबबंदी के बीच बक्सर उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 37 लाख रुपये से अधिक मूल्य की विदेशी शराब की खेप बरामद की है. गंगा सेतु स्थित वीर कुंवर सिंह चेक पोस्ट के पास नियमित वाहन जांच के दौरान कंटेनर से 349 पेटी शराब जब्त की गई. इस कार्रवाई में कंटेनर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Bihar News : लकड़ी के गुप्त चैंबर में छिपाई गई थी शराब

उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि जांच के दौरान एक संदिग्ध कंटेनर को रोककर तलाशी ली गई. जांच में कंटेनर के भीतर लकड़ी का विशेष गुप्त चैंबर बनाया गया था, जिसमें तस्करों ने शराब की बड़ी खेप छिपा रखी थी. कार्रवाई चेक पोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार के नेतृत्व में की गई.

Buxar News : 349 पेटी शराब, कीमत 37 लाख से अधिक

बरामद शराब में IB 750 ML की 100 पेटी, IB 180 ML की 100 पेटी, IB 375 ML की 99 पेटी तथा McDowell 180 ML की 50 पेटी शामिल हैं. कुल 3,087 लीटर विदेशी शराब जब्त की गई है, जिसकी अनुमानित कीमत 37 लाख 4 हजार 400 रुपये आंकी गई है.

राजस्थान का चालक गिरफ्तार

गिरफ्तार चालक की पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिले के बायतु थाना क्षेत्र स्थित खेमजाला गांव निवासी 31 वर्षीय मुला राम के रूप में हुई है. पूछताछ में चालक ने बताया कि शराब की खेप मध्य प्रदेश से पटना ले जाई जा रही थी.

तस्करों की तलाश जारी

उत्पाद विभाग ने कंटेनर और शराब को जब्त कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. उत्पाद अधीक्षक ने कहा कि बिहार में शराबबंदी कानून को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में लगातार सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

Also Read : बक्सर: इटाढ़ी रेलवे गुमटी खोलने की मांग पर छठे दिन भी धरना जारी, रेल चक्का जाम की कोशिश; आरपीएफ ने रोकी



विज्ञापन
Onkar Nath Mishra

लेखक के बारे में

By Onkar Nath Mishra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन