10 लाख की लूट से दहला नया भोजपुर, पिस्टल सटाकर बकरी व्यवसायी को बनाया निशाना

Updated:
विज्ञापन
10 लाख की लूट से दहला नया भोजपुर, पिस्टल सटाकर बकरी व्यवसायी को बनाया निशाना

घटना के बाद इलाके में दहशत और व्यापारियों में भारी आक्रोश है. मिली जानकारी के अनुसार डुमरांव निवासी राजा कुरैशी बकरी खरीदने के लिए राजपुर जाने वाले थे.

विज्ञापन

डुमरांव. नया भोजपुर थाना क्षेत्र में शनिवार की दोपहर अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में बड़ी लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस व्यवस्था की पोल खोल दी. दिनदहाड़े हुए इस दुस्साहसिक कांड में बकरी व्यवसायी राजा कुरैशी से हथियार के बल पर 10 लाख रुपये लूट लिया गया. घटना के बाद इलाके में दहशत और व्यापारियों में भारी आक्रोश है. मिली जानकारी के अनुसार डुमरांव निवासी राजा कुरैशी बकरी खरीदने के लिए राजपुर जाने वाले थे. वह सड़क किनारे एक समोसा दुकान पर बैठे हुए थे, तभी काले-लाल रंग की बिना नंबर वाली पल्सर बाइक पर सवार तीन युवक वहां पहुंचे. देखते ही देखते एक अपराधी ने व्यवसायी की कनपटी पर पिस्टल सटा दी, जबकि दूसरे ने रुपये से भरा बैग और मोबाइल छीन लिया. पूरी वारदात कुछ ही सेकंड में अंजाम देकर अपराधी आरा की दिशा में फरार हो गये. बताया जा रहा है कि तीनों अपराधियों ने अपने चेहरे गमछे से ढक रखे थे, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी. घटना इतनी तेजी से हुई कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले अपराधी आंखों से ओझल हो चुके थे. दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट की सूचना मिलते ही नया भोजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है. हालांकि घटना ने एक बार फिर क्षेत्र में बढ़ते अपराध और पुलिस गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिये हैं. व्यापारी वर्ग में भय का माहौल है और अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग तेज हो गयी है.

विज्ञापन
Amlesh Prasad

लेखक के बारे में

By Amlesh Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन