मानसून की बेरुखी से थमा गंगा का जलस्तर, बक्सर में फिलहाल बाढ़ का खतरा नहीं

Updated:
विज्ञापन

बक्सर में गंगा का जलस्तर | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मानसून की सुस्ती का असर गंगा नदी पर भी दिख रहा है. बक्सर में जलस्तर स्थिर बना हुआ है, जिससे फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है. हालांकि, किसानों को सूखे की चिंता सताने लगी है.

विज्ञापन

Buxar News : मानसून की सुस्ती का असर अब गंगा नदी पर भी साफ दिखाई देने लगा है. पहाड़ी इलाकों और बिहार में पर्याप्त बारिश नहीं होने के कारण बक्सर में गंगा का जलस्तर पिछले चार दिनों से 51.98 मीटर पर स्थिर बना हुआ है. केंद्रीय जल आयोग के अनुसार रविवार दोपहर एक बजे दर्ज किया गया जलस्तर सोमवार देर शाम तक भी नहीं बदला. फिलहाल गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी की संभावना नहीं जताई गई है.

विज्ञापन

चेतावनी और खतरे के निशान से काफी नीचे बह रही गंगा

बक्सर में गंगा का चेतावनी बिंदु 59.32 मीटर और खतरे का निशान 60.32 मीटर निर्धारित है. वर्तमान में नदी चेतावनी बिंदु से 7.34 मीटर और खतरे के निशान से 8.34 मीटर नीचे बह रही है. ऐसे में गंगा के कछारी इलाकों में फिलहाल बाढ़ का कोई खतरा नहीं है.

पिछले सप्ताह बढ़ा था जलस्तर, अब थम गई रफ्तार

पिछले सप्ताह ऊपरी जलग्रहण क्षेत्रों में हुई बारिश के बाद गंगा के जलस्तर में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी. नदी अपने न्यूनतम स्तर 48.73 मीटर से बढ़कर 51.98 मीटर तक पहुंची थी. लेकिन पिछले चार दिनों से मानसून कमजोर पड़ने और पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश रुकने के कारण जलस्तर स्थिर बना हुआ है.

सहायक नदियों में भी पानी कम, तटबंध पूरी तरह सुरक्षित

गंगा के साथ करमनाशा, ठोरा और जिले की अन्य सहायक नदियों में भी पानी तलहटी में बह रहा है. बाढ़ नियंत्रण विभाग के अनुसार सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं. बाढ़ चौकियों पर तैनात कर्मी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं.

किसानों को सताने लगी सूखे की चिंता

गंगा का जलस्तर स्थिर रहने से नावों का परिचालन सामान्य बना हुआ है. हालांकि बारिश नहीं होने से खेती पर असर पड़ने की आशंका बढ़ गई है. खेतों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंचने से किसानों को अब बाढ़ से ज्यादा सूखे की चिंता सताने लगी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन