बक्सर की डीआइयू टीम में किया गया बदलाव, कई पुलिसकर्मियों का तबादला
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Aug 2024 10:17 PM
बक्सर जिले में डीआइयू टीम में कई सालों से एक ही जगह पर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को इधर-से-उधर कर दिया गया है.
बक्सर
जिले में डीआइयू टीम में कई सालों से एक ही जगह पर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को इधर-से-उधर कर दिया गया है. इसकी अधिसूचना पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी कर दी गयी है. डीआइयू टीम में एक ही जगह कई सालों से जमे पुलिसकर्मियों के कारण विभाग की बदनामी हो रही थी. इनके ऊपर कई तरह के आरोप लग रहे थे, जिसे गंभीरता से लेते हुए एसपी मनीष कुमार ने पूरी टीम काे बदल दिया. नवनियुक्त डीआइयू बक्सर रेड टीम में सुनील कुमार, रामाकांत कुमार, गोपाल कुमार राम, नीतीश कुमार का चयन किया गया है, जबकि डीआइयू डुमरांव रेड टीम में अभिषेक कुमार झा, रमेश कुमार सिंह व जैकी कुमार का चयन किया गया है. इसी प्रकार बक्सर डीआइयू में कार्यरत विकास कुमार सिंह को कोरानसराय थाना में, त्रषिकेश उपाध्याय काे मुरार थाने में, रौशन कुमार पासवान काे नया भोजपुर थाने में, धीरज कुमार सिंह काे धनसोई थाने में रिजर्व गार्ड के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है. डीआइयू डुमरांव में कार्यरत विक्की कुमार को चक्की ओपी में, आकाश कुमार को राजपुर थाना में और अरुण कुमार को इटाढ़ी थाने में िरिजर्व गार्ड के पद पर तबादला कर दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










