Buxar News: सरकार से आपकी आकांक्षा या मांग हो तो जरूर बताएं : एसडीओ
Updated at : 30 Apr 2025 10:03 PM (IST)
विज्ञापन

बुधवार को प्रखंड की अरियांव पंचायत के उजाला जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा पंचायत भवन परिसर में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया
विज्ञापन
डुमरांव
. बुधवार को प्रखंड की अरियांव पंचायत के उजाला जीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा पंचायत भवन परिसर में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. संवाद कार्यक्रम का उद्घाटन एसडीओ राकेश कुमार ने की. उन्होंने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिला संवाद कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है महिलाओं तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचा, सशक्तीकरण करना. सरकार द्वारा हर उम्र, कोटि, व समुदाय के लिए अलग योजना चलाई जा रही है. जहां एक तरफ छात्राओं के लिए कन्या उत्थान योजना, साइकिल योजना चल रही है. तो वहीं दूसरी ओर दिव्यांग, वृद्ध एवं विधवा महिलाओं के लिए पेंशन की योजना है. एसडीओ राकेश कुमार ने कहा कि जीविका और सतत्जीविकोपार्जन योजना के तहत आर्थिक सहायता पहुंचाकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है. सरकार द्वारा आरक्षण लागू करने से वार्ड, पंचायत में महिलाएं चुन कर आ रही है, सिपाही शिक्षक एवं अन्य नौकरियों में 35% महिलाएं नियुक्त हो रही है. इस तरह सरकार द्वारा 36 योजनाएं चलाई जा रही है, जिसका लाभ लेकर महिलाएं सबल और आत्म निर्भर बन सकती हैं. इसके लिए जरूरी है कि आप सभी लोग फिल्म के माध्यम से योजनाओं की पूरी जानकारी लें. आप सबों को इन योजनाओं से संबंधित लिफलेट भी दिया गया है, उसे भी पढ़े या अपने बच्चों से पढ़वाकर सुने, अगर सरकार से आपकी आकांक्षा या मांग हो तो जरूर बताएं, आपकी बात सरकार तक पहुंच जाएगी. महिला संवाद कार्यक्रम में अरियांव के वार्ड नंबर 11 एवं 14 की दुर्गेश देवी, मंजू देवी, रानी देवी ने बताया कि उनके घर तक पेय जल नहीं पहुंचता है. वहीं वार्ड नंबर 7 और 12 एवं 8 की क्रमशः प्रतिमा देवी, गीता देवी तथा इंदु देवी ने सार्वजनिक शौचालय और अस्पताल बनाने की मांग रखी वहीं उपस्थित 13 महिलाओं ने आवास की मांग की. वार्ड नंबर 12 की चिंता देवी ने गांव की महिलाओं के रोजगार के लिए तरह-तरह के कुटीर उद्योग स्थापित करने की मांग रखी, ताकि महिलाएं भी पुरुषों की तरह अर्थोपार्जन कर आत्म निर्भर बन सकें. संवाद कार्यक्रम में लगभग 287 महिलाओं और छात्राओं भाग लिया. कार्यक्रम का संचालन जीविकाकर्मी आर्या कुमार ने किया. इस अवसर पर जीविकाकर्मी मनोज कुमार, नीतीश कुमार, दयानंद पासवान एवं अन्य कई जीविका कैडर मौजूद थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




