Buxar News: सुमित्रा महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: सुमित्रा महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने निकाली तिरंगा यात्रा

हर घर तिरंगा अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता, राष्ट्रगान, देशभक्ति गान प्रतियोगिता तथा तिरंगा यात्रा निकालकर हर घर तिरंगा फहराने के लिए लोगों को स्वयंसेवको द्वारा जागरूक किया गया

विज्ञापन

डुमरांव. राष्ट्रीय सेवा योजना, सुमित्रा महिला महाविद्यालय के स्वयंसेवको व अन्य छात्राओं द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत रंगोली प्रतियोगिता, राष्ट्रगान, देशभक्ति गान प्रतियोगिता तथा तिरंगा यात्रा निकालकर हर घर तिरंगा फहराने हेतु लोगों को स्वयंसेवको द्वारा जागरूक किया गया. कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्या सह अध्यक्ष राष्ट्रीय सेवा योजना के डॉ शोभा सिंह, कार्यक्रम पदाधिकारी शंभू नाथ शिवेंद्र, भूगोल प्रवक्ता डॉ संजय कुमार सिंह, प्रोफेसर श्रीकांत सिंह, प्रोफेसर प्रमोद कुमार सिंह, डॉ मनोज कुमार, डॉ दिनेश सिंह, प्रोफेसर शैलेंद्र सहित अन्य व्याख्याता एवं कर्मचारि मौजूद होकर कार्यक्रम को सफल बनाया. कार्यक्रम का शुरुआत राष्ट्रगान गाकर शुरू हुआ, उसके बाद रंगोली प्रतियोगिता हुआ. विभिन्न प्रकार का कलात्मक रूप बनाई. उसके बाद देश भक्ति एवं राष्ट्रगान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान लाने वाले प्रतिभागीयों को 15 अगस्त के शुभ अवसर पर सम्मानित किया जायेगा. अंत में तिरंगा यात्रा निकाला कर विभिन्न स्थानों पर घूमते हुए वापस महाविद्यालय में आकर समाप्त हुआ. कार्यक्रम का संचालन डॉ संजय कुमार सिंह ने किया. कार्यक्रम के दौरान प्राचार्या ने बताया कि हम सभी को अपने छत पर तिरंगा लहरा कर अपने देश के शान को और अधिक मान बढ़ाना है, कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ हर घर तिरंगा लहराना है. वही डॉ संजय सिंह ने बताया कि सबसे पहले देश के लिए हमें समर्पित रहना चाहिए. मौके पर प्रीति कुमारी, पूर्वी कुमारी, आस्था प्रवीण, शिखा राज, निक्की कुमारी, खुशी कुमारी, बेबी कुमारी, जय श्री, राजश्री, नेहा कुमारी, अनामिका कुमारी ,सुप्रिया कुमारी, नंदन कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, रजक, चंचल शर्मा, प्रियांशी उपस्थित होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाया

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन