Buxar News: आभूषण की दुकान में हुई चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज
Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 05 May 2025 8:55 PM
विज्ञापन
स्थानीय थाना क्षेत्र के बन्नी बाजार में शनिवार की रात में हुई ज्वैलरी दुकान से चोरी के मामले में पीड़ित दुकानदार ने धनसोई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है
विज्ञापन
धनसोई
. स्थानीय थाना क्षेत्र के बन्नी बाजार में शनिवार की रात में हुई ज्वैलरी दुकान से चोरी के मामले में पीड़ित दुकानदार ने धनसोई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. पुलिस के अनुसार शनिवार को रात में दो बजे एक चोर सोना कटर से शटर को काट कर बड़े आराम से दुकान में रखे आभूषण की चोरी कर ली. जिसमें करीब बीस ग्राम सोने के जेवर और ढाई किलो चांदी का जेवर शामिल था. चोरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है. थानाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश सिंह ने सीसीटीवी की फुटेज अपने कब्जे में लेकर चोरों का पता लगाने में जुटे हैं. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है. इधर घटना के बाद दुकानदारों ने बन्नी में चोरी की घटना पर अकुंश लगाने के लिए पुलिस चौकी बनाने की मांग जिला प्रशासन से किया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










