Buxar News: टाउन फीडर से आज चार घंटा गुल रहेगा बिजली

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 13 May 2025 9:35 PM

विज्ञापन

सर्किट ब्रेकर खराब होने के कारण बुधवार की सुबह एक बजे से पांच बजे तक टाउन फीडर से बाधित रहेगा बिजली

विज्ञापन

बक्सर

. सर्किट ब्रेकर खराब होने के कारण बुधवार की सुबह एक बजे से पांच बजे तक टाउन फीडर से बाधित रहेगा बिजली. यह जानकारी जेई अजीत कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि इस फीडर से चार घंटे की निर्धारित बिजली आपूर्ति बंद रहेगी. यह बाधा सर्किट ब्रेकर खराब होने के कारण टाउन फीडर से जुड़े मेन रोड, सब्जी मंडी, बाटा तक बंद रहेगा. आसपास के लोगों से अपील किया गया कि उपभोक्ताओं को इस अवधि में बिजली आपूर्ति नहीं मिल पाएगी. उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया है कि वे इस निर्धारित समय के दौरान बिजली की अनुपलब्धता को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियां पहले से कर लें. मेंटेनेंस कार्य के दौरान लाइनों की जांच, आवश्यक मरम्मत, जर्जर तारों की मरम्मत या बदलने का कार्य किया जाएगा.इसके साथ ही ट्रांसफार्मर, इंसुलेटर और अन्य उपकरणों की स्थिति की भी समीक्षा की जाएगी, जिससे मानसून के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन