Buxar News: डीएम ने किया जिलास्तरीय शारदीय अभियान शुरू
Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 22 May 2025 9:28 PM
विज्ञापन
बक्सर गुरुवार को डीएम अंशुल अग्रवाल के द्वारा जिलास्तरीय शारदीय अभियान 2025 का शुभारंभ किया गया
विज्ञापन
बक्सर
गुरुवार को डीएम अंशुल अग्रवाल के द्वारा जिलास्तरीय शारदीय अभियान 2025 का शुभारंभ किया गया. यह अभियान 26 मई से 01 जून तक प्रखंड स्तर पर प्रखंड स्तरीय शारदीय महाभियान एवं 02 जून से 21 जून तक पंचायत स्तर पर किसान चौपाल आयोजित किया जायेगा. इस प्रशिक्षण में सभी प्रसार कर्मी नये-नये किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से समसामयिक जानकारी से अवगत करायेंगे, ताकि जलवायु अनुकूल खेती अंतर्गत बाढ़-सुखाड जैसी परिस्थिति में भी उन्नत तरीके से खेती कर सके. पंचायत स्तर पर किसान चौपाल कार्यक्रम इस शारदीय अभियान में प्रशिक्षणार्थियों को जलवायु अनुकूल कृषि कार्यकम, मोटे अनाज की खेती, खरीफ मक्का की खेती, बेबी कॉर्न/स्वीट कॉर्न, शंकर धान की खेती को बढ़ावा देने हेतु बीज पर अनुदान, प्रचलित सुगंधित धान की प्रभेदों की खेती को बढ़ावा देना, आदर्श पंचायत योजना के तहत प्रत्येक जिला में 02 मॉडल पंचायत का सर्वांगीण विकास, युवा किसान कार्यकम, खरीफ दलहन की खेती, खरीफ प्याज की खेती, टमाटर/मिर्चा/हल्दी/अदरख को कलस्टर को बढ़ावा देने की योजना, जीरोटिलेज एवं सीड ड्रिल से धान की खेती धान की सीधी बुवाई विभिन्न फसलों की जैविक खेती, खरीफ मौसम में उगायी जाने वाले अन्य फसलों की खेती, उद्यानिक फसलों की खेती, उद्यानिक विशेष फसलों की कलस्टर विकास योजना, कृषि यांत्रीकरण, बीज उत्पादन, कृषि में ड्रोन का प्रयोग, पौध संरक्षण, सूक्ष्म सिंचाई, फलदार वृक्षों का क्षेत्र विस्तार, फसल विविधिकरण इत्यादि पर प्रशिक्षण दिया जायेगा, जो आधुनिक खेती में मील का पत्थर साबित होगा. जिले में खरीफ मौसम में कुल आच्छादन का लक्ष्य 101353 हेक्टेयर निर्धारित किया गया है.इस लक्ष्य में धान 96923 हेक्टेयर, मक्का 3849 हेक्टेयर एवं अरहर 580 हेक्टेयर इत्यादि शामिल है.सभी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार लगन के साथ लक्ष्य हासिल करने हेतु कार्यशील रहेंगे. पीएम किसान निधि योजना उपादान क्रय करने के लिए किसानों के लिए आर्थिक मदद है. इस योजना में अभी तक कुल 78110 कृषक पंजीकृत है.फसल अवशेष (पराली) प्रबंधन को व्यापक प्रचार-प्रसार करने की आवश्यकता है. इस वर्ष पराली जलाने वाले 383 किसानों का कृषक पंजीकरण ब्लॉक किया गया है.सभी प्रसार कर्मी किसानों को पराली जलाने से होने वाले नुकशान से अवगत कराएंगे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










