Buxar News: प्रोन्नति के लिए डीपीओ स्थापना की प्रतिनियुक्ति स्थगन की मांग

Updated:
विज्ञापन
Buxar News: प्रोन्नति के लिए डीपीओ स्थापना की प्रतिनियुक्ति स्थगन की मांग

. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की एक आवश्यक बैठक जिला प्राथमिक शिक्षक संघ कार्यालय पाण्डेय बीके हाउस मुसफिरगंज में हुई.

विज्ञापन

बक्सर. जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की एक आवश्यक बैठक जिला प्राथमिक शिक्षक संघ कार्यालय पाण्डेय बीके हाउस मुसफिरगंज में हुई. जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष यतीन्द्र कुमार चौबे ने की. बैठक में मुख्य रूप से राघवेन्द्र शर्मा बनाम बिहार सरकार 1993 नियमावली में प्रोन्नति, एमएसीपी में शेष बचे शिक्षकों को प्रोन्नति का लाभ देने साथ ही शेष बचे स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों को स्नातक ग्रेड में प्रोन्नति देने पर जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप रंजन, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी विष्णुकान्त राय, पदेन सदस्य चंदन द्विवेदी प्रोन्नति स्क्रीनिंग समिति के सदस्यगण को शुभकामना एवं बधाई दी गयी. 13 वर्षों बाद विष्णुकान्त राय जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना के अथक प्रयास से प्रधानाध्यापक की औपबन्धित सूची लगभग एक माह पूर्व प्रकाशित हो चुकी है. ऐसे में इनके कैमूर जिला में चले जाने से प्रोन्नति बाधित होगी. इस सम्बंध में जिला कार्यकारिणी ने सर्व सम्मति से अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग, एमएलसी जीवन कुमार, अध्यक्ष, महासचिव बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पटना से प्रोन्नति होने तक विष्णुकांत राय को बक्सर में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना के पद पर रहने देने हेतु अनुरोध करने का निर्णय लिया गया. कार्यकारिणी की बैठक में मुख्यरूप से राज्यकार्यकारिणी सदस्य संजीव कुमार तिवारी, प्रधान सचिव अशोक कुमार पाण्डेय, वरीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह,उपाध्यक्ष अभिनीत कुमार सिन्हा, उपप्रधान सचिव मुकेश कुमार सिंह, सचिव शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार, संगठन सचिव पंकज कुमार सिंह, वरिष्ठ सदस्य प्रभातचंद्र समेेत अन्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Raviranjan Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Raviranjan Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन