Buxar News: अनियंत्रित होकर कार चाट में पलटी, मासूम की हुई मौत

Published by : RAVIRANJAN KUMAR SINGH Updated At : 09 Aug 2025 8:10 PM

विज्ञापन

सोनवर्षा थाना के एनएच 319 पर कडसर के पास अनियंत्रित होकर कार चाट में पलट गयी.

विज्ञापन

नावानगर. सोनवर्षा थाना के एनएच 319 पर कडसर के पास अनियंत्रित होकर कार चाट में पलट गयी. कार पलट जाने से कार में सवार एक साल का मासूम शिवांश की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. इसकी पुष्टि करते हुए नावानगर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि बनारस से वैशाली जा रही एक कार अनियंत्रित होकर चाट में पलट गयी. कार पलटने से उसमें सवार एक वर्ष का मासूम शीशा से बाहर आकर पानी में गिर गया. जिससे मासूम का डूबने से मौत हो गयी. बाकी परिवार के लोग सुरक्षित है. कार में कुल चार लोग सवार थे. थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजन द्वारा प्राथमिकी नहीं कराया गया न ही पोस्टमार्टम कराया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAVIRANJAN KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By RAVIRANJAN KUMAR SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन